Used ALTO K10 VXI: देश में सेकंड हैंड कारो की बिक्री में लगातार गोथ देखने को मिल रही है जो लोग कम बजट में एक अच्छी पुरानी कार खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए यह बाजार काफी बड़ा है। अब तो EMI पर भी आप पुरानी कार आसानी से खरीद सकते हैं। लोकल कार बाजार की तुलना में अब कुछ ऐसी वेबसाइट आ गई हैं जहां आपको पुरानी कारें किफायती दाम और बढ़िया कंडीशन में मिल जायेंगी। इस समय Spinny, True Value जैसे ब्रांड पुरानी कारों में डील करते हैं। सेकंड हैंड कार बाजार में मारुति सुजुकी की डिमांड खूब है। यहां हम आपके लिए कुछ पैसा वसूल गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
2.72 लाख में ऑटोमैटिक Alto K10
Spinny पर इस समय साल 2015 मॉडल की Alto K10 VXI AMT पेट्रोल उपलब्ध है। यह गाड़ी ऑटोमैटिक है। कार की डिमांड 2.72 लाख रुपये है। यह गाड़ी ग्रे कलर में आपको मिलेगी। तस्वीरों को देखकर देखकर लगता है कि कार एक दम साफ सुथरी है। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। यह 1st Owner कार है और इस पर Comprehensive इंश्योरेंस लागू है। यह कार थोड़ी ज्यादा चली जरूर है लेकिन साफ़-सुथरी भी है। अगर आप इस कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो Spinny से संपर्क करें।
3 लाख में ALTO K10
True Value पर भी आपको Maruti Alto k10 VXI मॉडल मिल जाएगा, यह कार साल 2018 का मॉडल है और कुल 78,744 किलोमीटर तक चला है। यह 2nd ओनर मॉडल है। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है, जो मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। यह गाड़ी ग्रे कलर में आपको मिलेगी। इस कार की डिमांड 3 लाख रुपये है।
नई ALTO K10 की कीमत
भारत में नई ALTO K10 VXI (O) AGS की कीमत 5.51 लाख रुपये और 5.80 लाख रुपये तक जाती है। यही कीमत ऑन-रोड होते-होते काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपका बजट कम इतना ज्यादा नहीं है तो आप सेकंड हैंड मॉडल पर विचार कर सकते हैं।
Used car पर ऐसे करें डील
सेकंड हैंड कार खरीदते समय गाड़ी को ठीक से चेक करें और सभी पेपर्स को ध्यानपूर्वक जांच लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें। गाड़ी की टेस्ट ड्राइव जरूर लें, ताकि आपको अंदाजा लग सके कि मॉडल कैसा है। जल्दबाजी में डील करने से बचें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines