Best Used cars in October: भारत में अब सेकंड हैंड कारों को अब खरीदना काफी आसाम हो गया हैं। पोर्टल इस समय आ गये हैं जो पुरानी कारों (Used cars) में डील करते हैं। आपको सेकंड हैंड कारों के लिए यहां लोन और EMI की भी सुविधा मिलती है।
इस महीने अगर आप एक SUV या एक पेट्रोल हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो Cars24 और carwale वेबसाइट पर हुंडई क्रेटा उपलब्ध। यहा पर 6.55 लाख में आपको हुंडई क्रेटा और 4.16 लाख में Maruti Baleno मिल रही है। आइये जानते हैं इनके ऑफर्स के बारे में…
6.55 लाख में Hyundai Creta
Cars24 पर ही एक और रेड कलर में साल 2016 की हुंडई क्रेटा बेस 1.6L पेट्रोल मॉडल उपलब्ध है। जिसकी डिमांड 6.55 लाख रुपये है और इस पर 12,805 रुपये की EMI का भी ऑफर दिया जा रहा है।
यह कार कुल 45,7608 किलोमीटर तक चली हुई है यह 1st ओनर मॉडल है। इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए cars24 से संपर्क कर सकते हैं।
cars24 पर इस महीने एक साल 2017 की Hyundai Creta SX PLUS 1.6 PETROL उपलब्ध है। यह कार कुल 11,472 किलोमीटर चली है। इस कार की कीमत 6.58 लाख रुपये है और इस पर 12,861 रुपये की EMI का ऑप्शन भी मिलता है। फिलहाल यह कार Noida सेक्टर-18 में पार्क है। यह एक 3rd ओनर मॉडल है।
इस सेकंड हैंड क्रेटा में 1.6L का पेट्रोल इंजन लगा है और यह 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। यह कार 140 क्वालिटी चेक होकर गुजरी हैं, इसलिए आप बिना किसी टेंशन के इसे खरीद सकते हैं।
4.16 लाख में Maruti Baleno
कारवाले वेबसाइट के पास इस समय एक सेकंड हैंड मारुति सुजुकी बलेनो मौजूद है। यह कार 69,308 किलोमीटर तक चली है। सिल्वर कलर में ये कार आपको मिलेगी यह पेट्रोल मॉडल है।
फिलहाल ये कार छत्तरपुर, दिल्ली में उपलब्ध है। जो फोटो वेबसाइट पर डाली हुई हैं उनके हिसाब से कार काफी साफ़-सुथरी है। इस मॉडल में 1.2L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 83bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।
यह फर्स्ट ओनर कार है लेकिन इस कार की बीमा पॉलिसी एक्सपायर हो चुकी है। इस कार को 4.16 लाख के बेस्ट प्राइस में खरीद सकते हैं और इस पर 7,489 रुपये की EMI का भी ऑप्शन दिया गया है।
कारवाले वेबसाइट पर एक साल 2016 की एक ब्लैक कलर की मारुति सुजुकी बलेनो AT उपलब्ध है जिसकी डिमांड 4.45 लाख रुपये है, इसकी EMI 8,000 रुपये से शुरू होती है। यह कार कुल 56,142 किलोमीटर तक चली है। यह एक पेट्रोल मॉडल है।
यह फर्स्ट ओनर कार है लेकिन इस कार की बीमा पॉलिसी एक्सपायर हो चुकी है। यह एक साफ सुथरी कार है। इन दोनों सेकंड हैंड कारों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कारवाले वेबसाईट से संपर्क करें।
पुरानी कार खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
आप जब भी किसी भी पुरानी कार में डील करने जाएं तो सबसे पहले कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें। कार को स्टार्ट करके देखें। अगर इंजन बहुत ज्याद गर्म हो रहा है तो ऐसी कार को खरीदने से बचना चाहिए।
इसके अलावा कार के सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी को चलाकर भी देख लें। अगर इंजन से कोई आवाज तो नहीं आ रही है, सस्पेंशन, क्लच, ब्रेक और गियर शिफ्टिंग को चेक करें। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें।
Disclaimer: यहां पुरानी कारों के बारे में दी गई जानकारी cars24 और carwale वेबसाइट के आधार पर हैं। यहां पर वाहनों की जांच और डॉक्यूमेंट्स इत्यादि की पूरी तस्दीक कर ही उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाता है। यहां पर वाहनों के बारे में बताई गईं बातें इस वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार है, न्यूज़ 24 इसे प्रमाणित नहीं करता है।
यह भी पढ़ें; इस धनतेरस घर लाएं फौलाद जैसी मजबूत कार! कीमत 6 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
10 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
15 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
17 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines