Used Bikes-Scooter Market: पुरानी बाइक्स का मार्केट भारत में काफी बड़ा हो चुका है। ऑनलाइन भी सेकंड हैंड टू-व्हीलर्स की खूब बिक्री होने लगी है। लेकिन आज भी दिल्ली में कई ऐसे बड़े बाजार हैं जहां आपको काफी कम कीमत में पुरानी बाइक या स्कूटर आसानी से मिल जायेंगे। इतना ही नहीं आप पूरी तस्सली और पेपर वर्क के साथ डील कर सकते हैं। अगर आप भी सस्ते में पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो चलिए आपको लेकर चलते हैं देश की सबसे बड़ी सेकंड हैंड टू-व्हीलर मार्केट में…
सबसे बड़ी सेकंड हैंड टू-व्हीलर मार्केट
देश की राजधानी दिल्ली में लाजपत नगर, सेन्ट्रल मार्केट, कमला नगर, लक्ष्मी नगर और करोल बाग़ सबसे बड़े बाजार हैं जहां आपको सेकंड हैंड बाइक्स और स्कूटर्स आसानी से काफी कम कीमत में मिल जायेंगे।
इनमें से करोल बाग़ (Karol Bagh) का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां पर ज्ञानी ऑटोमोबाइल के ओनर सनी मेहरा ने बताया कि करीब 23 साल से वो पुरानी बाइक और स्कूटर में डील करते हैं… यहां ज्यादातर लोग कम से कम कीमत में गाड़ी खरीदने आते हैं। यहां ज्यादातर स्टूडेंट्स आते है या ऐसे लोग जिनकी नई-नई नौकरी लगी है. ये लोग कम कीमत में गाड़ी खरीदने के लिए आते हैं।
धड़ल्ले से बिकती हैं बाइक और स्कूटी
सनी ने बताया कि हर रविवार को यहां लोगों की बहुत भीड़ होती है। ऑप्शन की यहां कोई कमी नहीं है। यहां पर बहुत अच्छी कंडीशन में पुरानी बाइक या स्कूटी 15,000 से 20,000 में आसनी से मिल जाती है। इतना ही नहीं अगर बजट और अच्छा हो तो 40,000 से 80,000 में आपको प्रीमियम बाइक्स मिल जायेंगी। बजाज, टीवीएस, हीरो, हौंडा, KTM, रॉयल एनफील्ड, जावा, यामाहा और सुजुकी की बाइक्स और स्कूटर्स आपको बढ़िया रेट में मिल जाती हैं।
स्पेयर पार्ट्स की भी कमी नहीं
करोल बाग़ में आपको पुराने टू-व्हीलर्स के अलावा हर गाड़ी के नए स्पेयर पार्ट्स भी कम कीमत में आसानी से मिल जायेंगे और वो भी पक्के बिल और वारंटी के साथ। ‘द राइडर शॉप’ के मालिक उज्जवल गर्ग ने बताया कि हम यहां करीब 32 साल से काम कर रहे हैं। यहां हर तरह के ग्राहक आते हैं। हमें सभी तरह के पार्ट्स रखने पड़ते हैं। इस मार्केट में हर गाड़ी के पार्ट्स बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं।
ऐसे पहुंचे करोल बाग़
करोल बाग़ मार्केट पहुंचने के लिए आपको दिल्ली, Noida, गुरुग्राम से मेट्रो या बस की सुविधा मिल जायेगी।अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं तो आपको करोल बाग मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 के बाहर निकलकर रिक्शा लेना पड़ेगा या आप पैदल घूमते हुए भी पहुंच सकते हैं।
कब और कैसे जाएं ?
| कब खुलती है मार्केट | मंगलवार से रविवार |
| कब बंद रहती है मार्केट | सोमवार |
| क्या है समय | सुबह 11:00 बजे से 9:00 बजे तक |
यह भी पढ़ें: स्टॉक नहीं हुआ खत्म तो Maruti ने इस SUV पर दिया 3.30 लाख डिस्काउंट
संबंधित खबरें
दिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
51 mins agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines