मार्च में नई कार खरीदने के ये 3 दिन हैं खास, डिस्काउंट मिलेगा बंपर, बस करें ये काम

इस महीने अगर आप एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये जानते हैं कैसे आप एक कार पर कैसे तगड़ी बचत कर सकते हैं…

New Car Buying

मार्च का महीना चल रहा है। एक नई कार खरीदने वालों के लिए यह बढ़िया मौका है। क्लोजिंग के चलते कार डीलर्स को गाड़ियों के पुराने स्टॉक को क्लियर करना पड़ता है। ऐसे में कार कंपनियां और डीलर्स मिलकर ग्राहकों  को लुभाने के लिए  नए ऑफर के काफी बड़ा डिस्काउंट भी दे रही हैं। इस महीने अगर आप एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं अगर आप इस महीने की 29, 30 और 31 तारीख को नई कार खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है और आप काफी बड़ी बचत कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे ?

विज्ञापन

विज्ञापन

कार खरीदने का सही समय

अगर आप इस महीने की 29, 30 और 31 तारीख को कार खरीदते हैं तो कार डीलर्स आपको काफी अच्छा डिस्काउंट दे सकते हैं। दरअसल मार्च का महीना क्लोजिंग का होता है और सेल्स टारगेट पूरे करने के लिए ग्राहकों को बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट दिए जाते हैं। पिछले साल की कोई गाड़ी आपको बढ़िया डिस्काउंट पर मिल रही है तो तुरंत डील लॉक कर लें।

अभी भी  कार डीलर्स पर पुराना स्टॉक क्लियर करने का बहुत प्रेशर है। पिछले साल का काफी  स्टॉक  बचा हुआ है जो अभी भी बिकने को तैयार नहीं है। कुछ कार कंपनियां भी प्रोडक्शन कम कर रही हैं जबकि कुछ ब्रांड का प्रोडक्शन रेगुलर हैं। पुरानी इन्वेंट्री बढ़ती जा रही है। ऐसे में कार कंपनियां डिस्काउंट के जरिये अपना पुराना स्टॉक क्लियर कर रही हैं।

विज्ञापन

महीने के आखिर में कर ख़रीदने में इसलिए भी फायदा है क्योंकि सेल्स टीम पर स्टॉक क्लियर करना का दबाव होता है और वो भुत कम मर्जिंग में गाड़ियां बेचने को ये लोग मजबूर हो जाते हैं…

विज्ञापन

एक्स्ट्रा डिस्काउंट के लिए करें बात

नई कार पर बेस्ट ऑफर के लिए डीलर बात करें। एक बार में बात ना मानें थोड़ा समय ले और बात करें, उसके अलावा आप एक्स्ट्रा डिस्काउंट या एक्सेसरीज के बारे में बात कर सकते हैं। शुरुआत में सेल्समैन आपको मना करेगा लेकिन अगर अपनी बात पर अड़े रहें तो मजबूरत बेस्ट डील का फायदा मिलेगा। इस समय मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई और MG जैसी कार कंपनियां काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ