हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मारुति ने दिया ग्राहकों को तोहफा! इन कारों पर 1.40 लाख का डिस्काउंट

इस महीने से मारुति सुजुकी की कारें 4% तक महंगी हो गई है,लेकीन कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक बार डिस्काउंट पेश किया है। मारुति की कारों पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है…

विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की कारें मंगलवार (8 अप्रैल 2025) से एक बार फिर महंगी हो गई हैं। इससे पहले कंपनी इसी साल 2 बार कारों की कीमतों में इजाफा कर चुकी है। लेकिन ग्राहकों की जेब पर बोझ ना पड़े इसके लिए कंपनी ने अप्रैल महीने में कारों पर बंपर डिस्काउंट भी पेश किया है। कंपनी की कारों पर 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है। मारुति की फ्रोंक्स से लेकर ग्रैंड विटारा पर बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सजेंच या स्क्रैपेज बेनेफिट और कॉरपोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर शामिल हैं।

मारुति सुजुकी ने इस साल 20 लाख से ज्यादा कारों का प्रोडक्शन किया है। इतना ही नहीं कंपनी ने देश से कारों के एक्सपोर्ट करने में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मारुति सुजुकी ने इस साल 3 लाख से ज्यादा कारों का देश के बाहर एक्सपोर्ट किया है।

मारुति की इन कारों पर 1.40 लाख तक का डिस्काउंट

अगर आप Maruti Jimny को इस महीने खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस गाड़ी पर एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट उठा सकते हैं। इस पर कोई एक्सचेंज या कॉरपोरेट बोनस नहीं है। Jimny गाड़ी भले ही अच्छी हो लेकिन इसकी कीमत ज्यादा कीमत इसकी सबसे बड़ी कमजोरी है और इसी की वजह से इसकी बिक्री लगातार गिर रही है। Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.76 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

मारुति इन्विक्टो की खरीद पर आप पूरे 1.40 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं  ग्रैंड विटारा पर 1.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।  इतना ही नहीं जिम्नी 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।

जबकि फ्रोंक्स पर 93,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इग्निस पर ग्राहकों को पूरे 60,000 रुपये तक बचाने का मौका मिल रहा है। मारुति बलेनो पर पूरे 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो वहीं मारुति XL6 पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: BYD की भारत में NO एंट्री, Tesla का वेलकम, जानिए EV को लेकर सरकार की नई रणनीति

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola