Best Used cars: देश में गर्मी ने हाहाकार मचा के रखा है। घर से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। हीट स्ट्रोक का डर अलग से सता रहा है। ऐसे में बाइक से काम पर जाना काफी मुश्किल भरा हो रहा है। आजकल एक नई बाइक कम से कम एक लाख रुपये (100cc-125cc इंजन वाली बाइक्स) तक आती है। ऐसे में अगर आप बाइक की जगह एक सेकंड हैंड कार खरीद लें तो कम से कम धूप और बारिश से आप बच सकते हैं।
इस समय कई ऑफलाइन और ऑन-लाइन पोर्टल मौजूद है जहां आप अच्छी कंडीशन में एक पुरानी कार खरीद सकते हैं। मारुति ट्रू वैल्यू (Maruti True Value) पर आपको पुरानी कार काफी बढ़िया कंडीशन और बेस्ट Price में मिल सकती है।
इतना ही नहीं यहां फाइनेंस की भी सुविधा मिलती है जिसके चलते आप EMI पर भी गाड़ी खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां पर वाहनों के डॉक्यूमेंट्स से लेकर मैकेनिज्म तक सब कुछ जांचा परखा होता है। ट्रू वैल्यू के अलावा आप Spinny, महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, कार ट्रेड और Cars 24 जैसे ब्रांड्स को भी चुन सकते हैं।
Maruti Wagon R LXI
- कीमत:90,000 रुपये
मारुति सुजुकी वैगन-आर का 2009 मॉडल आपको True Value पर 90,000 रुपये में मिल जाएगा। यह कार कुल 65,000 किलोमीटर तक चली है। फ़िलहाल यह कार competent automobiles, दिल्ली में उपलब्ध है। यह कार सफेद कलर में आपको मिलेगी। यह सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में मिलेगी और यह 2nd ओनर शिप मॉडल है।
Maruti Alto LX
- कीमत:90,000 रुपये
मारुति Alto एक सदाबहार कार है। True Value पर यह आपको बेस्ट प्राइस में मिल जाएगी। इस समय 2010 की Alto LX बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह कुल 79 907 किलोमीटर चल चुकी है। सेलर ने इसकी डिमांड 90,000 रुपये रखी है। यह सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में मिलेगी और यह 2nd ओनर शिप मॉडल है। गाड़ी एक डीएम साफ़ सुथरी है। यह कार नॉएडा में उपलब्ध है। बेस्ट डील के लिए आपको True Value से सम्पर्क करना होगा।
Maruti Wagon R LXI
- कीमत: 95000 रुपये
True Value पर आपको सेकंड हैंड वैगन-आर मिल रही है जिसकी डिमांड 95000 रुपये है। यह 2010 का मॉडल है। गाड़ी कुल 1,34,405 किलोमीटर चली है। यह 1st ओनर कार है। कार का कलर डार्क ग्रे है। यह एक साफ़-सुथरी कार है। कार Noida में उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Swift (कीमत: 1.10 लाख रुपये)
Ture Value पर आपको एक साल 2010 की Maruti Swift मिल जायेगी। लेकिन यह एक CNG कार है। यह 11,698 किलोमीटर तक चली है। कार की डिमांड 1.20 लाख रुपये है, यह सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इसका रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है। कार का सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है।
सेकंड हैंड कार ख़रीदते समय इन बातों का रखें
- कार के सभी डाक्यूमेंट्स ठीक से चेक करें
- गाड़ी को चलाकर देखें
- स्पीडोमीटर को चेक करें
- सभी टायर्स को चेक करें
- कार की बॉडी को ध्यान से देखें, कहीं कोई जंग तो नही है
- AC को ऑन करके देखें
डिस्क्लेमर: यहां कारों के बारे में दी गई जानकारी Maruti True Value पर आधारित है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
15 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines