7 Seater Cars at Half Price: देश में नई-नई कारों के लॉन्च होने का सिलसिला जारी है गाड़ियों की बिक्री लगातार बढ़ रही है तो वहीं सेकंडहैंड कार बाजार भी तेजी से ग्रोथ कर रहा है लोग अब बड़ी गाड़ियों पर पैसा खर्च कर रहे हैं फिर चाहे कार नई हो या पुरानी । आज के समय में एक पुरानी कार (used car) खरीदना भी काफी आसान हो गया है। धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं होती। कई ऐसी वेबसाइट आ गई हैं जहां आप पुरानी कारों को आसानी से खरीद सकते हैं। यहां हम आपको उन सेकंड हैंड 7 सीटर कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं।
Maruti Suzuki Ertiga
- कीमत: 5.59 लाख रुपये
Spinny पर आपको बेस्ट Used गाड़ियां सही कीमत पर मिल जाती हैं। इस वेबसाइट पर इस समय एक मारुति सुजुकी Ertiga VXI उपलब्ध है जो साल 2015 का मॉडल है। सफ़ेद रंग में आपको यह गाड़ी मिल जाएगी। यह कुल 75,000 किलोमीटर तक चली है। अच्छी बात ये है कि इसका Iinsurance जुलाई 2025 तक वैलिड है।
यह 1st ओनर मॉडल है। इन्द्रपुरम,गाज़ियाबाद में यह गाड़ी इस समय खड़ी है। Spinny पर इस गाड़ी की सभी डिटेल्स उपलब्ध हैं। तस्वीरों में गाड़ी एक दम साफ़-सुथरी नज़र आ रही है। इस कार को आप आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं। अगर आप Ertiga को खरीदना चाहते हैं Spinny से संपर्क करें।
Toyota Innova
- कीमत: 5 लाख रुपये
कार देखो वेबसाईट पर इस समय साल 2013 की टोयोटा इनोवा 2.5 VX डीजल, 7 सीटर मॉडल उपलब्ध है। इसकी डिमांड 5 लाख रुपये बताई जा रही है। इसे आप आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं। यह गाड़ी कुल 1,59,483 किलोमीटर तक चली है यह फर्स्ट ओनर मॉडल है तस्वीरों में यह साफ़-सुथरी है इसमें 8 लोगों के बैठने की सुविधा है।
टोयोटा की इनोवा एक सॉलिड एसयूवी है। लंबी दूरी के लिए यह एक लाजवाब सवारी है। पूरी फैमिली एक साथ इसमें सफ़र कर सकती है। हमारी राय यही है, कि इस गाड़ी को खरीदने से पहले इसे ठीक प्रकार से चेक करें और चलाकर भी देखें।
Maruti Ertiga VXI
- कीमत: 5 लाख रुपये
कार देखो पर साल 2012 की मारुति अर्टिगा भी उपलब्ध है। यह कार कुल 56,000 किलोमीटर तक चली है। यह मैन्युअल और 1st ओनर मॉडल है। इसकी कीमत 3.40 लाख रखी गई है। जबकि इस समय नई Ertiga की कीमत 7.72 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार कार रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है यह डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध है।
पुरानी कार खरीदते समय ये भी चेक करें
- थोड़ी को ड्राइव
जो भी कार पार खरीदने जा रहे हैं इसकी एक छोटी सी टेस्ट ड्राइव जरूर करें। यह चेक करें कि इंजन से कोई आवाज़ तो नहीं आ रही। अगर आवाज़ न आये तो गाड़ी सस्पेंशन, क्लच, ब्रेक और गियर शिफ्टिंग को चेक करें।
- गाड़ी स्टार्ट करें
गाड़ी स्टार्ट करें और टेम्प्रेचर को भी चेक करें। टेम्प्रेचर अगर नॉर्मल हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर बहुत ज्यादा वाइब्रेशन की दिक्कत है तो डील आगे न बढ़ाए।
- कार के सभी पेपर्स ध्यान से देखें
गाड़ी के सभी सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें। गाड़ी की RC, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस पेपर्स को ठीक से चेक करें। इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस ट्रैक करें। ध्यान रहे सभी पेपर्स ओरिजिनल ही देखें, फोटो कॉपी, या मोबाइल में पेपर्स न देखें।
यह भी पढ़ें: 7 सीटर, 7 एयरबैग्स के साथ आ रही है निसान की नई SUV, बुकिंग्स कल से शुरू
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
15 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
19 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
22 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines