Maruti Eeco Used Car: देश में सेकंड हैंड (second hand) कारों की सेल काफी अच्छी है। जो लोग कम बजट में एक अच्छी कार खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए ये मार्केट काफी बड़ा और बेहतर ऑप्शन है। कार बाजार में बजट फ्रेंडली 7 सीटर कारों की दिमाग खूब है। इस समय सबसे सस्ती 7 सीटर कार मारुति सुजुकी ईको है, जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.61 लाख रुपये है। लेकिन सेकंड हैंड कार बाजार में यही कार आपको महज 3 लाख रुपये की कीमत में मिल रही है। आइये जानते हैं इस डील के बारे में…
2016 Maruti Suzuki Eeco 7 STR
Spinny पर साल 2016 की एक सेकंड हैंड मारुति सुजुकी ईको 7 STR मैन्युअल पेट्रोल मॉडल उपलब्ध है। जिसकी डिमांड 3.01 लाख रुपये है। साथ ही इसे 4,805 रुपये की EMI पर खरीद सकते हैं। जबकि नई ईको की एक्स-शोरूम कीमत 5.61 लाख रुपये लाख रुपये है। खैर, Used Eeco कुल 55,000 किलोमीटर चली है। यह कार दिल्ली में उपलब्ध है। यह एक 2nd Owner कार है और इसमें केवल वाइट कलर आपको मिलेगा। इसका RTO HR का है। इस कार की Insurance वैलिडिटी Jan 2026 तक है।
Maruti Suzuki Eeco: इंजन, स्पेस और फीचर्स
Maruti Suzuki Eeco में काफी समय से भारत में बिक रही है। परफॉरमेंस के लिए इसमें 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। एक लीटर में यह 20 km का माइलेज ऑफर करता है। यह एक भरोसेमंद इंजन है।
Eeco में स्पेस की कोई कमी नहीं है। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह मिलती है। बढ़िया डायमेंशन के चलते ऐसा संभव हो पाया है। इसकी दूसरी और तीसरी पंक्ति में अच्छा स्पेस आपको मिल जायेगा। सामान रखने के लिए भी इसमें अच्छा स्पेस भी मिलता है। लम्बी दूरी के लिए आप इस गाड़ी को लेकर जा सकते हैं।
ऐसे करें फाइनल डील
पुरानी लेते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है, जरा सी गलती आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जिस सेकंड हैंड कार को आप फाइनल करने जा रहे हैं उसे सबसे पहले स्टार्ट करके जरूर चेक करें। गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील को भी ध्यान से चेक करें। गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें। यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो यह इस बात का संकेत है कि इंजन में कोई खराबी है। इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है। कार के सभी पेपर्स ठीक प्रकार से देख लें।
यह भी पढ़ें: 4 नई इलेक्ट्रिक SUV इस महीने देंगी दस्तक! लिस्ट में Creta ev से लेकर Sierra ev शामिल
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
8 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines