Best 125cc bikes: इस फेस्टिव सीजन में अगर आप अपने पापा के लिए एक एक ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं जो डिजाइन में सिंपल जरूर हो लेकिन परफॉरमेंस के अव्वल हो तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी ऑप्शन लेकर आये हैं जो आपके लिए पैसा वसूल साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं इन बाइक्स की परफॉरमेंस भी काफी खास है। सिटी से लेकर हाईवे पर भी ये निराश होने का मौका नहीं देती। तो इस फेस्टिव सीजन को बनायें और भी यादगार और घर लायें ये बाइक्स बाइक्स जो डेली यूज़ के साथ-साथ हाईवे पर भी बढ़िया प्रदर्शन करती हैं और इनका Running cost भी कम है।
Hero Super Splendor
- कीमत: 80,848 रुपये
अगर आपको बेहद सिंपल डिजाइन वाली बाइक पसंद है तो आपके लिए हीरो की सुपर स्पलेंडर प्लस एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है।। इसमें 124.7ccका इंजन दिया है जो 10.7bhp और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। खराब रास्तों के लिए इसके फ्रंट टायर में 240mm Disc और रियर टायर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। इसमें 18 इंच के टायर्स लगे हैं। डेली यूज़ के हिसाब से यह एक अच्छी बाइक है।
सेफ्टी के लिए इसमें एक अच्छा फीचर भी है अगर साइड स्टैंड पर बाइक को पार्क किया है तो यह स्टार्ट नहीं होगी। सेफ्टी के लिए यह एक अच्छा फीचर है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में फाइव-स्टेप एडजस्टेबल रियर स्प्रिंग में फाइव-स्टेप एडजस्टेबल सस्पेंशन दिए हैं। बाइक की कीमत 80,848 रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine 125
- कीमत: 79,800 रुपये
होंडा की 125 शाइन, एक लाजवाब बाइक है। शाइन को भारत में खूब पसंद किया जाता है। यह अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक भी है।बाइक का डिजाइन सिंपल हैं लेकिन इसका डिजाइन उतना ही दमदार है। Shine 125 में में लगा है 124 cc का SI इंजन जो 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 55 km की माइलेज निकाल सकती है।बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 18 इंच के टायर्स लगे हैं। इस बाइक की कीमत 79,800 रुपये से शुरू होती है।
Bajaj CT 125X
- कीमत: 77,216 रुपये
बजाज ऑटो की CT 125X एक बेहद ही सिंपल डिजाइन वाली बाइक है जो अपनी दमदार परफॉरमेंस से ग्राहकों को लुभा रही है। इस बाइक को खास खास छोटे शहरों और गांवों के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया है । इस बाइक का डिजाइन सिम्पल है लेकिन बॉडी ग्राफिक्स इसे बेहतर फील देने में मदद करते हैं। यह हैवी ड्यूटी बॉडी के साथ आती इसमें 125cc का एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 10 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह बाइक 59.6 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इसके फ्रंट टायर में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर टायर में 130mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसके दोनों टायर्स 17 इंच के हैं। इसमें हेडलाइट गार्ड, इंजन क्रैश गार्ड और पीछे लगेज रैक भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar 5 Door पर अब 18 महीने की वेटिंग, 1.76 लाख लोग कर चुके हैं बुकिंग
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines