Best Discount on Cars: एक तरफ जहां कारों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए ऑफर के काफी बड़ा डिस्काउंट भी दे रही हैं।अगर आप एक नई कार खरीदने जा रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं अगर आप इस महीने की 28 तारीख को नई कार खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा हो सकता है और आप काफी बड़ी बचत कर सकते हैं। आइये जानते हैं कैसे ?
कार खरीदने का सही समय
इस समय कार डीलर्स पर पुराना स्टॉक क्लियर करने का बहुत प्रेशर है। अभी भी डीलरशिप पर पिछले साल का काफी स्टॉक बचा हुआ है जो अभी भी बिकने को तैयार नहीं है। कुछ कार कंपनियां भी प्रोडक्शन कम कर रही हैं जबकि कुछ ब्रांड का प्रोडक्शन रेगुलर हैं। पुरानी इन्वेंट्री बढ़ती जा रही है। ऐसे में कार कंपनियां डिस्काउंट के जरिये अपना पुराना स्टॉक क्लियर कर रही हैं।
अगर आप इस महीने की 28 तारीख को कार खरीदते हैं तो डीलर आपको काफी अच्छा डिस्काउंट दे सकते हैं। दरअसल महीने के आखिर में सेल्स टारगेट पूरे करने होते हैं, जिसके लिए डीलरशिप अपनी तरफ से ग्राहक को बेस्ट ऑफर और डिस्काउंट देती है। पिछले साल की कोई गाड़ी आपको बढ़िया डिस्काउंट पर मिल रही है तो तुरंत डील लॉक कर लें।
डीलर से करें एक्स्ट्रा डिस्काउंट की बात
नई कार पर डीलर की तरफ से जो डिस्काउंट दिया जा रहा है, उसके अलावा आप एक्स्ट्रा डिस्काउंट या एक्सेसरीज के बारे में बात कर सकते हैं। शुरुआत में सेल्समैन आपको मना करेगा लेकिन अगर अपनी बात पर अड़े रहें तो मजबूरत बेस्ट डील का फायदा मिलेगा। डीलर्स पर स्टॉक क्लियर करने का प्रेशर बहुत होता है। वो कम मार्जिन में भी आपको कार बेच देते हैं।
वहीं आप अगर महीने की शुरुआत में कार खरीदने जाते है तो आपको बेस्ट डील और एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा बहुत ज्यादा नहीं मिलेगा। इस समय मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई और MG जैसी कार कंपनियां काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Honda NX200: नए इंजन और तगड़े फीचर्स के साथ आई होंडा की नई बाइक, जानें कीमत
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
13 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
16 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
18 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines