Budget cars with pm2.5 air filter: अब कार खरीदते समय लोग सिर्फ माइलेज, लुक और फीचर्स ही नहीं देख रहे हैं, बल्कि केबिन के अंदर की हवा कितनी साफ है, यह भी एक बड़ा सवाल बन गया है. दिल्ली, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक के बीच रोजाना सफर करने वालों के लिए साफ हवा किसी जरूरत से कम नहीं है. इसी वजह से अब बजट सेगमेंट की कारों में भी PM 2.5 एयर फिल्टर या एयर प्यूरीफायर मिलने लगे हैं, जो केबिन की हवा को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.
PM 2.5 फिल्टर क्यों है जरूरी
PM 2.5 बेहद बारीक प्रदूषक कण होते हैं, जो सांस के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं और सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं. सड़क की धूल, धुआं और स्मॉग इन्हीं कणों से मिलकर बनता है. कार में लगा PM 2.5 फिल्टर इन कणों को केबिन में आने से रोकता है, जिससे लंबी ड्राइव के दौरान भी हवा साफ और आरामदायक बनी रहती है.
MG Motor की कारों में एडवांस एयर फिल्ट्रेशन
MG Motor उन कंपनियों में रही है, जिसने सबसे पहले भारत में अपनी कारों में PM 2.5 एयर फिल्टर देना शुरू किया. MG Astor, ZS EV, Gloster और Comet EV जैसे मॉडल्स में यह टेक्नोलॉजी मिलती है. कंपनी का कहना है कि इसका सिस्टम हवा में मौजूद बेहद छोटे कणों को भी काफी हद तक फिल्टर कर देता है. हालांकि, यह फीचर सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध नहीं है.
Maruti Suzuki देती है एक्सेसरी के रूप में विकल्प
Maruti Suzuki ने PM 2.5 फिल्टर को एक अलग तरीके से पेश किया है. कंपनी इसे अपनी कई लोकप्रिय कारों के लिए जेन्युइन एक्सेसरी के तौर पर देती है. Baleno, Swift, Brezza, Ciaz, XL6 और Ertiga जैसी कारों में यह फिल्टर लगवाया जा सकता है. कम खर्च में केबिन की हवा बेहतर बनाने का यह एक आसान तरीका है, खासकर प्रदूषित शहरों में रहने वालों के लिए.
Hyundai Verna में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर
Hyundai Verna अपने सेगमेंट की उन चुनिंदा सेडान कारों में से है, जिसमें इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर मिलता है. यह फीचर Verna के SX (O) वेरिएंट में दिया गया है. सिस्टम PM 2.5 जैसे हानिकारक कणों को फिल्टर करता है और केबिन के अंदर की हवा को साफ बनाए रखता है. इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 14.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Kia Sonet में स्मार्ट एयर प्यूरीफायर
Kia Sonet भी यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखकर बनाई गई कारों में शामिल है. इसमें स्मार्ट एयर प्यूरीफायर दिया गया है, जो PM 2.5 कणों को फिल्टर करता है. खास बात यह है कि इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर केबिन की एयर क्वालिटी की जानकारी भी दिखाई देती है. यह फीचर Sonet के HTX वेरिएंट से मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Tata Nexon रखती है हवा की क्वालिटी पर नजर
Tata Nexon में भी PM 2.5 एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया गया है. Fearless Plus PS वेरिएंट से इसमें स्मार्ट एयर प्यूरीफायर मिलता है. इसमें लगे डस्ट सेंसर केबिन की हवा में मौजूद गंदगी को पहचानते हैं और उसे साफ करने में मदद करते हैं. इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 12.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह सेफ्टी के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखती है.
पहले जहां एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाएं सिर्फ महंगी कारों तक सीमित थीं, अब वही फीचर बजट और मिड-सेगमेंट कारों में भी मिलने लगा है.
ये भी पढ़ें- 5 लाख से कम है बजट? माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी वाली ये कारें हैं बेस्ट चॉइस
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
5 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
10 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines