Budget 2025 :केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही रही हैं। बजट 2025 ऑटो इंडस्ट्री के लिए भी बड़ी सौगात लेकर आया है। बजट में लिथियम आयन बैटरी को सस्ता किया जाएगा, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें भी कम होंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक कारें अब कम कीमत में खरीदी जा सकेंगी। सरकार के ऐलान से देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने में दिलचस्पी बढ़ेगी, जिसकी वजह से सुस्त पड़े ऑटो सेक्टर को भी रफ्तार मिलेगी।
इस बजट में सरकार ने आम लोगों की जेब का ध्यान रखा है। अब इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होने की वजह से सीधा फायदा उन लोगों को होगा जो नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं। ऐसे में देश में ईवी सेल्स बढ़ने की उम्मीद है। लिथियम बैटरी के सस्ते होने से नए वाहनों की एंट्री भी होने की उम्मीद है।
लिथियम आयन बैटरी को सस्ता करने के पीछे सरकार की रणनीति यही है कि, इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण में कम खर्च आएगा, जिसकी वजह से इनकी कीमत कम हो जायेगी। कीमत कम होने के चलते ज्यादा से ज्यादा लोग इन्हें खरीदने में दिलचस्पी लेंगे।
ईवी सेल्स बढ़ने की उम्मीद
इलेक्ट्रिक वाहनों के सस्ता होने से ऑटो सेक्टर की बिक्री को रफ्तार मिलेगी। वित्त वर्ष 2025-2026 में देखने वाली बात ये होगी कि इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वाली कंपनियों की सेल्स में कितना इजाफा होगा। EVs को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन और फ़ास्ट चार्जिंग पर भी फोकस करने की जरूरत है ताकि लोगों का समय बच सके। केवल बैटरी को सस्ता करने से काम नहीं चलेगा।
यह भी पढ़ें: MG Motor price hiked: 89000 रुपये तक महंगी हुई MG Motor की कारें, जानें नई कीमत
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
12 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
17 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
21 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
23 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
2 days agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines