BSA Gold Star 650: 350cc इंजन और इससे ऊपर के सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा है। लेकिन अब BSA भारत में अपनी Gold Star 650 बाइक के साथ वापसी करने जा रही है। आपको बता दें कि BSA, भारत के लिए जावा और येजदी बाइक्स का निर्माण करती है। नई Gold Star 650 में मॉडर्न टच के साथ क्लासिक डिजाइन भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा राइडर्स की जरूरत को देखते हुए इसमें कई अच्छे फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा। आइये जानते हैं इस बाइक से जुड़ी कुछ खास बातें।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो नई Gold Star में 652 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 45 hp की पावर और 55 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ये इंजन 5 स्पीड गियर बॉक्स से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि इस इंजन की वजह से बाइक हर मौसम में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पावर के बेहतर माइलेज भी राइडर्स को मिलेगी।
कीमत और फीचर
नई BSA Gold Star 650 की एक्स-शोरूम कीमत 2.20 लाख रुपये से लेकर 2.60 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस बाइक के सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 से होगा। फीचर्स की बात करें तो बाइक में स्लिपर-क्लच, डुअल-चैनल ABS और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। बाइक के फ्यूल टैंक और सीट के बीच की दूरी को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि लंबी दूरी पर राइडर को थकान न हो। इसमें बढ़िया ग्रिप वाला हैंडलबार और सॉफ्ट सीट शामिल होगी।
अन्य फीचर्स की बात करें तो बाइक में बाइक में भारी क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मेटल फ्यूल टैंक, एक गोल्ड हेडलैम्प, सिंगल-पीस सीट, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, घुमावदार फेंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इस बाइक का डिजाइन रेट्रो लुक में है। खराब रास्तों के लिए इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, डुअल रियर शॉक सस्पेंशन दिए जायेंगे। इसके अलावा इसके फ्रंट में 18-इंच और रियर में 17-इंच के टायर्स लगे लगे मिलेंगे। बाइक के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS+EBD की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: हैचबैक हुई पुरानी, 5.99 लाख में घर लाएं ये दमदार SUV, 27km की मिलेगी माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
11 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
13 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines