BSA Gold Star: अगर आप पावरफुल बाइक की सवारी करना पसंद करते हैं तो तैयार हो जाइए क्योंकि ब्रिटिश टू व्हीलर निर्माता कंपनी BSA अपनी नई बाइक को 15 अगस्त के दिन लॉन्च करने जा रही है। नई बाइक का सीधा मुकाबला Royal Enfield और Jawa से होगा। इस नई बाइक के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने इसका एक टीजर जारी किया गया है। सोर्स के मुताबिक यह बाइक क्लासिक लीजेंड बाइक होगी। लेकिन अभी तक बाइक की कीमत और बाकी की जानकारी के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।
दमदार इंजन
इंजन की बात करें तो नई BSA Gold Star 650 में 650cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है जो 45bhp की पावर और 55Nm का टॉर्क जनरेट करता है। लॉन्च से पहले कंपनी BSA की इस बाइक को भारत, यूरोप और ब्रिटेन में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यानी ये साफ़ है कि भारत के अलावा कई देशों में इसे लॉन्च किया जायेगा।
बाइक में मिलेंगी ये खूबियां
कंपनी की तरफ से बाइक के लॉन्च के लिए इनवाइट आया है। जिसमें इंजन की फोटो लगाई गई है। लेकिन सोर्स के मुताबिक बाइक में 17 और 18 इंच के टायर्स मिलेंगे। इसके अलावा Dual डिस्क ब्रेक,एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सिंगल सीट, 41mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, LED हेड लैंप, LED हेडलाइट और वाइड हैण्डबार मिल सकता है ।
कितनी होगी कीमत ?
कंपनी की तरफ से अभी तक बाइक की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि इसे 3 लाख रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। नई बाइक का असली मुकाबला Royal Enfield की बाइक्स से होगा। क्योंकि सिर्फ यही अकेली ऐसी कंपनी है जिसके पास एक से बढ़कर एक मॉडल हैं । अभी इस बाइक के लॉन्च में काफी समय है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे कुछ और फीचर्स से पर्दा उठा सकती है।
यह भी पढ़ें: इन कंपनियों के लिए भारत में कार बेचना हुआ मुश्किल, पिछले महीने बिकी सिर्फ 4 कारें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
8 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
9 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
11 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines