Brake disc wiping system in hindi: बारिश में सड़क गीली होती है और सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है। बारिश के पानी में कई बार टायर का फ्रिक्शन बिगड़ जाता है और ब्रेक लगाने पर वह फिसलते भी हैं। लेकिन कुछ गाड़ियों में Brake disc wiping का फीचर होता है। ये सिस्टम सेंसर से काम करता है और गाड़ियों को तेज रफ्तार में कंट्रोल करने में मदद करता है। ये सड़क हादसो से बचाने में मददगार है।
ये सिस्टम हाई क्लास लग्जरी गाड़ियों में आता है। बाजार में मिल रही एसयूवी tata harrier, Skoda Kushaq और हाई क्लास सेडान Slavia आदि में ये फीचर मिलता है।
कैसे काम करता है Brake disc wiping सिस्टम?
ब्रेक डिस्क वाइपिंग सिस्टम बारिश के मौसम में काम आता है। दरअसल, बारिश के पानी से कार के टायरों में लगी डिस्क ब्रेक में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में जब ड्राइवर ब्रेक लगाता है तो डिस्क के पैड गीले होते हैं और उसे ग्रिप बनाने में टाइम लगता है जिससे ब्रेक लगाने का समय बढ़ जाता है। इससे कार की स्पीड कम करने में ज्यादा समय लगता है। गीले पैड सुखने में समय लगता है, लेकिन इस सिस्टम से डिस्क पैड में जमा हुआ पानी जल्दी सूख जाता है।
SUV में मिलते हैं ये धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
ब्रेक डिस्क वाइपिंग सिस्टम के अलावा कार में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। ये फीचर कार को ढलान या पहाड़ पर चढ़ते हुए फिसलने और पीछे जाने से रोकता है। कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है, ये सिस्टम सेंसर से चलता है और कार के चारों पहियों से जुड़ा रहता है। ये किसी वाहन, वस्तु या व्यक्ति के कार के ज्यादा नजदीक आने और हादसा होने का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है। कार में एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा आता है, जो राइडर को सुरक्षित ड्राइव करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें: सस्ती मिलेगी स्कूटी, सरकार का बड़ा फैसला; बस 30 सितंबर तक है मौका
ये भी पढ़ें: Tata की नई SUV कार, Audi जैसे लग्जरी फीचर्स, Maruti जितनी है कीमत, जानें माइलेज
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
3 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
7 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
9 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines