Splendor को चित करने आ गई Bajaj की यह नई बाइक, 60 Kmph की माइलेज और कीमत बस इतनी सी, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Boxer X 150 Adventure
Edited By Amit Kasana

Boxer X 150 Adventure
Bajaj Bikes: मोटरसाइकिल लवर्स में बजाज की बाइक का अलग ही क्रेज होता है। यही वजह है कि कंपनी ने अप्रैल 2015 में बंद हो चुकी अपनी बाइक Bajaj Boxer को फिर से लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। हाल ही में इस बाइक की टेस्टिंग की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को अब Boxer X 150 Adventure के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इस बार युवाओं को ध्यान में रखकर इसे एडवेंचर्स लुक देने का प्रयास किया गया है। इसका फ्रंट मरगार्ड टायर से कुछ इंच ऊपर लगाया गया है। बाइक एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार में इस बाइक का Hero Splendor सीधी टक्कर होगी।

Boxer X 150 Adventure
Boxer X 150 Adventure का कैमोफ्लैज पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है। जल्द ही बाइक को मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। बाइक में एलॉय व्हील, डिजिटल क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टू पीस हैंडल बार, सिंगल सीट दी जाएगी। सीट अप टेल शेप में है। नई बॉक्सर में 148.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है। जो 12 bhp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियर बॉक्स है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि बाइक शुरूआती कीमत 50 हजार एक्स शोरुम पर उपलब्ध होगी। वहीं, मोटरसाइकिल की माइलेज 60 किमी. प्रति लीटर होगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: