BMW X7 Facelift 2023: भारत में लग्जरी कार कंपनी BMW ने नए फीचर्स और रंग के साथ BMW X7 का फेसलिफ्ट किया है। फिलहाल मार्केट में इसके दो वेरिएंट्स xDrive40i M Sport और xDrive40d M Sport में लॉन्च किए गए हैं। आज से इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। मार्च के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू होने का अनुमान है।
और पढ़िए –Mahindra XUV400 EV की भारत में एंट्री! इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानिए कीमत
यह है फीचर्स
कार में पैनोरमिक सनरूफ, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, एडाप्टिव एयर सस्पेंशन, स्काई लाउंज पैनोरमिक ग्लास सनरूफ, हेड-अप डिस्प्ले है। इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। 14.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। यह सिस्टम आईड्राइव 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा यह कार कर्व्ड डिस्प्ले के मार्केट में उतारी गई है।
पावर है दमदार
कार के इंजन 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर पेट्रोल है, जो 5,200-6,250 rpm पर 375 bhp का पावर और 1,850-5,000 rpm पर 520 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं, कार कार डीजल इंजन 4,400 rpm पर 335 bhp का पावर और 1,750-2,250 rpm पर 700 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 48V का इलेक्ट्रिक मोटर है जो अतिरिक्त 12hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
5 सेकंड में कार पकड़ लेती है रफ्तार
दोनों इंजनों को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और बीएमडब्ल्यू के एक्सड्राइव ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा 5.8 सेकंड में कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें कम्फर्ट, एफिशिएंट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड मिलते हैं।
और पढ़िए –Auto expo 2023: Kia Carens के अंदर लगाया साइरन, डैश कैम मिलेगा कैमरा
यह है कीमत
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.22 से 1.24 करोड़ रुपये रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार i7 सीरीज कर है। यह मिनरल व्हाइट, ब्लैक नीलम और कार्बन ब्लैक जैसे कलर में मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसे कार लवर्स के लिए अपने दो एक्सक्लूसिव बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल पेंटवर्क्स ड्रेविट ग्रे और तंजानाइट ब्लू में भी उतारा है। इंटीरियर की बात करें तो कार टार्टुफो, आइवरी व्हाइट और ब्लैक तीन शेड में है। कार में काले रंग की फ्रंट किडनी ग्रिल, स्लीक एलईडी हेडलैम्प्स से क्रोम गार्निश एयर वेंट्स और 3डी टेललाइट्स हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines