Bmw x1 launched in india: BMW ने भारतीय बाजार में अपनी तीसरी पीढ़ी की X1 SUV लॉन्च कर दी। फिलहाल इसे दो वेरिएंट पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन में मार्केट में उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक अभी इसके एक्स लाइन और एम स्पोर्ट मॉडल ही मिलेंगे।
कार एक्सपर्ट्स का हना है कि यह कार मार्केट में पहले से मौजूद मर्सिडीज बेंज ग्लै और ऑडी क्यू3 को टक्कर देगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 45.95 लाख से शुरू होकर 47.90 लाख रुपये तक रखी गई है। फीचर्स की बात करें तो इस लग्जरी कार में हमें एंबियंट लाइटिंग, वेलकम लाइट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग और एक्टिव सीट्स मिलेंगी।
और पढ़िए –Flying bike: हवा में उड़ेगी और जमीन पर दौड़ेगी, सबसे पहले पुलिसवालों को दी जाएगी यह ‘फ्लाइंग बाइक’
मार्च से होगी डिलीवरी
X1 का उत्पादन चेन्नई में BMW ग्रुप प्लांट में किया जाएगा। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक X1 sDrive18d M Sport (डीजल) की डिलीवरी मार्च से शुरू होगी और BMW X1 sDrive18i xLine (पेट्रोल) की डिलीवरी जून से शुरू होगी।
यह है खासियत
जानकारी के मुताबिक BMW X1 sDrive 18d M Sport में 1,995 cc, फोर-सिलेंडर, डीजल इंजन है। यह 145 बीएचपी और 360 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह कार 8.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। बीएमडब्ल्यू अपने इस मॉडल में पांच एक्सटीरियर पेंट स्कीम दे रही है। जो हैं अल्पाइन व्हाइट, स्पेस सिल्वर, फाइटोनिक ब्लू, ब्लैक नीलम और एम पोर्टिमाओ ब्लू (एम स्पोर्ट के लिए विशेष) है।
तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन है
BMW X1 sDrive 18i xLine में 1,499 सीसी तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 132 बीएचपी और 230 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। यह 9.2 सेकंड में स्टैंडस्टिल से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। दोनों इंजन मानक के रूप में सात-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। पिछले मॉडल की तुलना में इस बार कंपनी ने अपने बंपर को स्पोर्टी लुक दिया है। वहीं, ग्रिल थोड़ा बड़ा है, हेडलैम्प्स स्लीक हैं और एलईडी डीआरएल नए हैं। साइड में नए 18 इंच के अलॉय व्हील और फ्लश-सिटिंग डोर हैंडल हैं। पीछे की तरफ नए रैपअराउंड एलईडी टेल लैंप हैं। इंटीरियर में नया कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम है।डैशबोर्ड में अब स्लिम एसी वेंट्स हैं जो इसे अप-मार्केट लुक देता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
15 mins ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines