Auto News: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी कार बिक्री में बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। कंपनी ने जनवरी से जून 2023 में अब तक अपनी कुल 5,867 यूनिट्स कारों की सेल की है। इसमें कंपनी की लग्जरी और इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं।
मोटरसाइकिल बिक्री में 50 फीसदी का इजाफा
जानकारी के अनुसार ऑटो बाजार में इतनी अधिक संख्या में महंगी लग्जरी गाड़ियां बेचने को इसे कंपनी का जैकपॉट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में भी 50 फीसदी से अधिक का इजाफा देखा गया है।
बीते छह माह में 4,667 मोटरसाइकिल बेची
कंपनी ने जनवरी से जून 2023 के बीच अपनी कुल 4,667 मोटरसाइकिल बेची हैं। यह सभी प्रीमियम मोटरसाइकिलें हैं। बीएमडब्ल्यू ने कहा कि जून तक उसकी बिक्री में साल-दर-साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी बीएमडब्ल्यू एक्स1, एक्स3, एक्स5 जैसी एसयूवी बेचती है। यह 3 सीरीज, 5 सीरीज, 6 सीरीज जैसी कूप और सेडान की विस्तृत रेंज भी पेश करती है। कार निर्माता भारत में iX1 और i4 जैसी ईवी पेश करती है। बीएमडब्ल्यू मिनी ब्रांड के तहत लक्जरी कारें भी बेचती है, जो कूपर SE जैसी इलेक्ट्रिक कारें पेश करती है।
बिक्री में G3 10R, G 310RR और G 310 GS का दबदबा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में जर्मन ऑटो दिग्गज की बिक्री में G3 10R, G 310RR और G 310 GS का दबदबा रहा। ये सभी मोटरसाइकिलें भारत में स्थानीय रूप से निर्मित हैं। इस अवधि के दौरान बीएमडब्ल्यू मोटरराड की कुल बिक्री में इन तीनों का योगदान लगभग 90 प्रतिशत था।
एक बार फुल चार्ज होने पर 90 km तक चलता
बता दें कंपनी ने हाल ही में अपने धांसू स्कूटर BMW CE 02 से पर्दा उठाया था। यह दमदार स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 90 km तक चलता है। स्कूटर में 2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया है। BMW CE 02 स्कूटर पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस जानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर में डबल बैटरी पैक का भी ऑप्शन है। स्कूटर की टॉप-स्पीड 45 किलोमीटर प्रतिघंटा है। BMW CE 02 में आरामदायक सीटिंग पोजिशन के लिए इसे खास डिजाइन किया गया है।
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 hr agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
5 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines