हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BMW या Honda कौन सी स्पोर्ट्स बाइक आपके लिए रहेगी फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन
BMW S 1000 RR VS Honda CBR1000RR-R Fireblade

BMW S 1000 RR VS Honda CBR1000RR-R Fireblade: इंडिया में हाई स्पीड रेसिंग बाइक्स का काफी क्रेज है। यह बाइक स्टाइलिश डिजाइन के साथ अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में आती हैं। आइए आपके इस सेगमेंट की दो धांसू बाइक BMW की S 1000 RR और Honda की CBR1000RR-R Fireblade के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Honda CBR1000RR-R Fireblade

इस दमदार बाइक में 1000 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 215 bhp की पावर देता है। Honda CBR1000RR-R Fireblade 299 kmph की टॉप स्पीड देती है। यह जानदार बाइक महज 2.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

इसमें 16.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है

बाइक की सीट हाइट 830 mm की है और इस बाइक में कुल वजन 201 kg का है। यह बाइक शुरूआती कीमत 23,72,222 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें 16.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज, थ्रॉटल-बाय-वायर, तीन राइडिंग मोड्स, एबीएस, व्हील कंट्रोल, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (एचएसटीसी) और लॉन्च कंट्रोल मिलता है।

BMW S 1000 RR

बाइक में 999 cc का धाकड़ इंजन मिलता है। जो 212.91 PS की पावर और 113 Nm की पीक टॉर्क देता है। BMW S 1000 RR में एक ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम, सबफ्रेम और डब्ल्यूएसबीके स्विंगआर्म दिया गया है। यह जानदार बाइक 15.62 Kmpl की माइलेज देती है।

विज्ञापन

फाइल फोटो

6.5-इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल

यह जानदार बाइक शुरुआती कीमत 20.25 से 24.45 लाख रुपये एक्स शोरूम पर बाजार में मिलती है। इसके 45 mm के यूएसडी फोर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक में ब्लूटूथ, 6.5-इंच कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। बाइक में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन

बाइक में दिए गए अट्रैक्टिव अलॉय व्हील 

इन हाई स्पीड बाइक्स में अलॉय व्हील दिए गए हैं।अलॉय व्हील के काफी फायदे हैं। यह काफी हल्के होते हैं और इनसे बाइक की माइलेज बढ़ती है। इसके अलावा अलॉय व्हील से राइड क्वालिटी भी इंप्रूव होती है। इससे वाहन कीअलाइनमेंट और बैलेंसिंग भी सही रहती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola