हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

BMW M440i Convertible Review: लाइफस्टाइल व्हीकल की परफॉर्मेंस कितनी जबरदस्त?

BMW M440i Convertible को हमने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर चलाया और चलाने के बाद इस गाड़ी की परफॉर्मेंस, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के बारे में हमारी क्या राय है आपको इस वीडियो में पता चल जाएगा।

विज्ञापन

नई दिल्ली। BMW M440i कन्वर्टिबल 2 मई को लॉन्च होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही हमें इस कन्वर्टिबल को चलाने का मौका मिला। इसमें BMW का 3.0 लीटर इनलाइन-6 सिलेंडर इंजन लगा है, जो कि 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स के साथ आता है। हमने इसे दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर चलाया और कन्वर्टिबल ड्राइव के बाद हमारी BMW M440i को लेकर क्या राय है, यह आपको इस वीडियो में पता चल जाएगा।

M440i कन्वर्टिबल की रूफ फोल्ड होने में करीब 18 सेकंड का वक्त लगता है और यह 50 kmph की रफ्तार तक फोल्ड हो जाती है। M440i कन्वर्टिबल में स्लिम LED हेडलाइट्स के साथ डायग्नल DRLs और जबरदस्त किडनी ग्रिल देखने को मिलती है।

M बैज के साथ 19-इंच के अलॉय व्हील्स और साइड फेंडर पर भी M बैज देखने को मिलता है। रियर में LED टेललाइट्स और एक मस्कुलर रियर डिफ्यूजर दिया गया है।

विज्ञापन

BMW M440i कन्वर्टिबल के इंटीरियर में आते हैं तो यहां 14.9 इंच का कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम M-स्पेक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

M440i कन्वर्टिबल में हार्मन कार्डन का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग पैड, हेड-अप डिस्प्ले, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पावर्ड स्पोर्ट्स सीट्स (मेमोरी फंक्शन के साथ), ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो M440i का इंजन 374 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.9 सेकंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है।

संबंधित खबरें

Tags:
BMW

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola