BMW India: बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपनी लग्जरी कार BMW 2 Series Gran Coupe M Sport Pro का नया अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इसमें 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पावरफुल पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 189 bhp की पावर और 280 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन

इस लग्जरी कार में 7-स्पीड स्टेपट्रॉनिक डुअल-क्लच ट्रांसमिशन मिलता है। यह इस सेगमेंट का टॉप वेरिएंट है। भारत में इसकी 45.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत है। जानकारी के मुताबिक यह नई बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे 220i M Sport और 220d M Sport दो ट्रिम में मिलेगी।

विज्ञापन

 14.82 kmpl की माइलेज

कार में 3D नेविगेशन, वॉयस कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो स्टार्ट और स्टॉप, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें शिफ्ट-बाय-वायर गियर सेलेक्टर दिया गया है। यह कार पावरफुल बड़ा इंजन होते हुए भी सड़क पर 14.82 kmpl की माइलेज देती है।

17 इंच के बड़े अलॉय व्हील

इसका डीजल वर्जन 18.64 kmpl का माइलेज देता है। नए टॉप-स्पेक पेट्रोल वैरिएंट BMW 220i M Sport Pro हेड-अप डिस्प्ले, बीएमडब्ल्यू जेस्चर कंट्रोल, 205 W 10-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलेगा। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल कंसोल और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 6 एयरबैग, थ्री-पॉइन्ट सीटबेल्ट, सीबीसी के साथ एबीएस, डीएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल और 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ