BMW i5 M60 xDrive Launched: भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की रेस में इस समय BMW सबसे आगे है। अब कंपनी लेकर आई है अपनी नई BMW i5 M60 xDrive जो कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 1,19,50,000 रुपये है। यह एक CBU मॉडल है।
खास बात ये है कि इस पर 2 साल की स्टैण्डर्ड और अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। साथ ही इसकी बैटरी पर कंपनी 1,60,000 km की भी वारंटी दे रही है। इस कार का डिजाइन, फीचर्स और ड्राइविंग रेंज कुछ ऐसा है कि लोग इसे देखने को बेताब हो रहे हैं। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के बारे में…
स्पोर्टी डिजाइन
फ्रंट लुक की बात करें तो यहां BMW kidney grille देखने को मिलती है जो इसके स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक देने में मदद करती है। इस कर में adaptive हेडलैम्प्स दिए गये हैं। रियर में L शेप टेल लाइट्स मिलती हैं। इस कार में 20 इंच के M लाइट alloy व्हील्स दिए है जो आपका ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए कामयाब होंगे।
इंटीरियर की बात करें तो केबिन में हाई क्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल खूब देखने को मिलता है। कार में स्पोर्टी सीट्स दी गई हैं जो न सिर्फ दिखने में अच्छी हैं बल्कि ये आरामदायक भी हैं। इसके अलावा इसमें M leather स्टीयरिंग व्हील मिलता है।
सिंगल में चार्ज में चलेगी 516km
यह कार महज 0-100 किलोमीटर की रफ़्तार सिर्फ 3.8 सेकंड्स में पकड़ लेती है। यह एक बेहद पावरफुल इलेक्ट्रिक कार है जो 601hp की पावर और 795Nm टॉर्क देती है। इसमें 83.9 kWh बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्ज में यह 516 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इसमें आल व्हील ड्राइव की सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: खुलासा: एक लीटर में कितना माइलेज देगी नई Mahindra XUV 3XO, जानें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
14 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
17 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
21 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines