---विज्ञापन---

ऑटो

BMW F450 GS Review: क्लच होने के बाद भी बिना क्लच के ऑफ-रोड और ऑन-रोड टेस्ट

BMW F450 GS में ERC टेक के साथ क्लच होते हुए भी क्लचलेस राइडिंग मिलती है। 420cc ट्विन इंजन, हल्का वजन और ऑन-रोड व ऑफ-रोड दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देता है।

Author
Edited By : Ankit Dubey Updated: Apr 29, 2026 18:58

नई दिल्ली। BMW F450 GS भारतीय बाजार में पहली ऐसी मोटरसाइकिल है, जिसमें क्लच तो दिया जा रहा है, लेकिन बिना क्लच के भी आप इस मोटरसाइकिल को चला सकते हैं। इस तकनीक को ERC यानी ‘ईज़ी राइड क्लच’ कहा जाता है। यह टेक्नोलॉजी सिर्फ टॉप मॉडल GS Trophy में उपलब्ध है। इसके अलावा दो और वेरिएंट्स में यह बाइक – बेस और एक्सक्लूसिव, में भी आती है और शुरुआती कीमत 4.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। एक्सक्लूसिव की कीमत 4.9 लाख रुपये और GS Trophy की कीमत 5.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हमने नई F450 GS का सिर्फ GS Trophy वेरिएंट ही चलाया, जिसमें सारे फीचर्स उपलब्ध हैं।

हमने नई BMW F450 GS को गोवा की सड़कों पर चलाया। साथ ही इस मोटरसाइकिल के साथ ऑफ-रोडिंग भी की और ERC टेक के साथ इस मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस कैसी है, आपको इस वीडियो में अच्छे से समझ आ जाएगा।

---विज्ञापन---

लुक्स और डिजाइन की बात करें तो नई BMW F450 GS – अगर आपने बड़ी BMW R1300 GS और BMW F900 GS देखी है, तो वैसा ही डिजाइन देखने को मिल जाता है। अगर हम फीचर्स की बात करें, तो यह आपको बड़ी BMW बाइक्स का ही फील देती हुई नजर आएगी। सबसे खास बात इस बाइक का वजन सेगमेंट में सबसे हल्का यानी 178 किलोग्राम है, जो कि Royal Enfield Himalayan और KTM 390 Adventure से भी कम है। बाइक की सीट हाइट 845 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 220 mm है।

नई BMW F450 GS में 420 cc का ट्विन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 48 bhp की पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है और साथ ही टॉप वेरिएंट में ERC तकनीक दी गई है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2026 11:37 AM

BMW
End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.