---विज्ञापन---

GS फैमिली की सबसे सस्ती BMW! F 450 GS लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और राइवल्स

BMW ने आखिरकार अपनी नई F 450 GS को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू होती है. दमदार ट्विन-सिलेंडर इंजन, एडवांस फीचर्स और GS डीएनए के साथ यह बाइक KTM 390 Adventure और Himalayan 450 को सीधी चुनौती देने आई है. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

BMW F 450 GS: लंबे इंतजार के बाद BMW की नई एडवेंचर बाइक F 450 GS आखिरकार भारत में लॉन्च हो गई है. EICMA 2024 में कॉन्सेप्ट दिखने से लेकर 2025 में इसके प्रोडक्शन मॉडल के अनावरण तक, इस बाइक को लेकर काफी चर्चा रही. अब कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतार दिया है, जहां यह GS लाइन-अप की सबसे किफायती एंट्री बन गई है और सीधे तौर पर एडवेंचर बाइक सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करती है.

भारत में लॉन्च और कीमत

BMW Motorrad ने F 450 GS को भारत में तीन वेरिएंट्स- Base, Exclusive और GS Trophy में लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 4.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट 5.30 लाख रुपये तक जाता है. बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी जून 2026 से शुरू होगी. खास बात यह है कि यह बाइक भारत में ही TVS Motor Company के होसुर प्लांट में बनाई जा रही है.

---विज्ञापन---

इंजन और परफॉर्मेंस

नई F 450 GS में 420cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 48hp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. एक्सक्लूसिव वेरिएंट से BMW का Shift Assistant Pro फीचर मिलता है, जिससे बिना क्लच के गियर शिफ्ट करना आसान हो जाता है.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

इस बाइक में 6.5-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा हीटेड ग्रिप्स, एडजस्टेबल लीवर्स और Easy Ride Clutch जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम बनाते हैं. Trophy वेरिएंट में Easy Ride Clutch स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि बाकी वेरिएंट्स में इसे बाद में जोड़ा जा सकता है.

---विज्ञापन---

सस्पेंशन और सेफ्टी

F 450 GS का कुल वजन 178 किलोग्राम है. इसमें आगे की तरफ KYB अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिसे एडजस्ट किया जा सकता है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में Brembo और रियर में Bybre यूनिट मिलती है. ABS Pro, Dynamic Brake Control और Dynamic Brake Light जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे और सुरक्षित बनाते हैं.

तीनों वेरिएंट्स में अंतर

Base वेरिएंट में TFT डिस्प्ले, LED लाइटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS Pro और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं और यह Cosmic Black रंग में आता है. Exclusive वेरिएंट में इसके अलावा ऑफ-रोड फुट पेग्स, हैंड गार्ड्स, इंजन गार्ड, Riding Modes Pro और Shift Assistant Pro जैसे फीचर्स जुड़ जाते हैं. वहीं GS Trophy वेरिएंट में स्पोर्ट सस्पेंशन, टिंटेड विंडशील्ड, एल्युमिनियम इंजन गार्ड और क्लासिक ट्राईकलर पेंट स्कीम मिलती है, जो इसे सबसे खास बनाती है.

---विज्ञापन---

डिजाइन और लुक

डिजाइन की बात करें तो F 450 GS में GS सीरीज की पहचान साफ नजर आती है. इसका लंबा स्टांस और एडवेंचर बॉडीवर्क इसे रोड पर अलग पहचान देता है. इसमें क्वाड-LED DRLs दिए गए हैं, जो फ्लैगशिप GS मॉडल से प्रेरित हैं.

राइवल्स और मार्केट पोजिशन

कीमत और फीचर्स के हिसाब से F 450 GS का मुकाबला सीधे Honda NX500 से है. इसके अलावा यह KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 जैसी बाइक्स को भी टक्कर देती है. ट्विन-सिलेंडर इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ यह सेगमेंट में एक अलग विकल्प बनकर उभरती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 1 लाख से कम में आई नई TVS Raider 125 बाइक, फीचर्स और परफॉर्मेंस का तगड़ा कॉम्बो!

First published on: Apr 24, 2026 08:47 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola