BMW F 450 GS Launch Date: अगर आप एडवेंचर बाइक के शौकीन हैं और BMW की GS सीरीज का सपना देखते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. BMW Motorrad ने अपनी नई बाइक F 450 GS के लॉन्च को लेकर सोशल मीडिया पर टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह दमदार बाइक 23 अप्रैल 2026 को भारत में दस्तक दे सकती है. खास बात यह है कि यह बाइक सीधे तौर पर G 310 GS की जगह लेगी और एंट्री-लेवल ADV सेगमेंट में BMW की नई पहचान बनेगी.
डिजाइन और लुक
नई BMW F 450 GS का डिजाइन काफी हद तक कंपनी की फ्लैगशिप बाइक R 1300 GS से प्रेरित है. इसमें आपको वही मस्कुलर और एग्रेसिव एडवेंचर लुक देखने को मिलेगा, लेकिन यह साइज में थोड़ा कॉम्पैक्ट है. इसका फ्रंट प्रोफाइल, टैंक डिजाइन और ओवरऑल स्टाइलिंग इसे एक प्रीमियम ADV फील देती है.
इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 420cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा, जो 48bhp की पावर 8,750rpm पर और 43Nm का टॉर्क 6,750rpm पर जनरेट करेगा. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा और साथ ही स्लिपर क्लच और बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाएंगे, जो राइडिंग को और स्मूद और स्पोर्टी बनाते हैं.
हार्डवेयर और राइडिंग सेटअप
BMW F 450 GS में लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन सेटअप मिलेगा, जिसमें आगे USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें एडजस्टेबिलिटी भी होगी, जिससे आप इसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों कंडीशन्स के हिसाब से सेट कर सकते हैं. बाइक में 19-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील मिलेगा, जो ड्यूल-पर्पज टायर्स के साथ आएगा.
वेरिएंट्स और फीचर्स
कंपनी इस बाइक को चार वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है- Basic, Exclusive, Sport और GS Trophy. इनमें से GS Trophy वेरिएंट खास तौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया जाएगा, जिसमें ट्यूबलेस वायर-स्पोक व्हील्स, अलग टायर्स और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिल सकते हैं.
भारत में मैन्युफैक्चरिंग
यह बाइक जर्मनी में डिजाइन और डेवलप की गई है, लेकिन इसका प्रोडक्शन भारत में TVS Motor Company के होसुर प्लांट में किया जाएगा. इससे उम्मीद है कि बाइक की कीमत को थोड़ा कंट्रोल में रखा जा सकेगा और भारत में इसकी उपलब्धता बेहतर होगी.
कीमत और मुकाबला
BMW F 450 GS की एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से ऊपर रहने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला KTM 390 Adventure और Royal Enfield Himalayan 450 जैसी पॉपुलर एडवेंचर बाइक्स से होगा, जो पहले से ही इस सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं.
कुल मिलाकर, BMW F 450 GS उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है जो प्रीमियम ब्रांड, दमदार परफॉर्मेंस और एडवेंचर राइडिंग का मजा एक साथ चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- CNG या हाइब्रिड, बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच कौन-सी कार बचाती है ज्यादा पैसा? जानिए पूरा हिसाब
संबंधित खबरें
नई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 hr agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
3 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
21 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
23 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines