Car Number Plate Colour: भारत में सड़क पर कई रंगों की नंबर प्लेट लगे वाहन देखे जा सकते हैं। यहां वाहनों पर आपको हरे, काले सफेद, पीला, लाल, और नीले रंग की नंबर प्लेट लगी मिल जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि नंबर प्लेट का रंग वाहन मालिक के बारे में बताता है?। दरअसल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी नंबर प्लेट का रंग देखकर यह अंदाजा लगता लेता है कि वाहन प्राइवेट है या कमर्शियल।
प्राइवेट यूज के लिए इस्तेमाल करने वाले वाहन पर सफेद नंबर प्लेट
आइए आपको अलग-अलग नंबर प्लेट और उनके पीछे क्या वजह है यह बताते हैं। पहले बात सफेद रंग के नंबर प्लेट की। यह आपके घर में भी होगी या फिर सड़क पर सबसे अधिक इसी रंग की कारें देखी जाती हैं। यह सफेद रंग की नंबर प्लेट लगे वाहन निजी वाहन होते हैं। इन्हें प्राइवेट यूज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सार्वजनिक वाहन पर पीले रंग की नंबर प्लेट
पीले रंग की नंबर प्लेट वाले सार्वजनिक वाहन होते हैं। इन्हें कमर्शियल काम में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे वाहन हैं कैब, ऑटो, ट्रक, मिनी ट्रक, टैक्सी आदि। इसके अलावा लाल नंबर प्लेट के वाहन वीआईपी ड्यूटी जैसे भारत के राष्ट्रपति और राज्यपाल के पास होते हैं।
हरे और काले रंग की नंबर प्लेट इनकी
हरे रंग के नंबर प्लेट वाले वाहन इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं। इसमें प्राइवेट इलेक्ट्रिक वाहनों पर हरे रंग की नंबर प्लेट पर सफेद रंग के नंबर होते हैं। वहीं, कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों पर हरी प्लेट पर पीले रंग से नंबर लिखे हुए होते हैं। नीली नंबर प्लेट वाले वाहन भारत में विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। काली नंबर प्लेट वाले वाहन केवल ऐसे कमर्शियल वाहन होते हैं जिन्हें किराए पर दिया जाता है।
संबंधित खबरें
त्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
36 mins agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
17 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines