Bike Taxi Rules: बाइक टैक्सी इस्तेमाल करने वाली गर्ल्स जरूर पढ़ें, चालक गलत हरकत करे तो ऐसे दें करारा जवाब

Bike taxi rules for women rider, how to safe travel on bike taxi, Bike taxi safety and security, how to protect from bike taxi rider,

Bike Taxi Rules: समय और पैसे की बचत करने के लिए लोग बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं। कार टैक्सी के मुकाबले ये कम सुरक्षित है। बाइक टैक्सी चालक कई बार महिलाओं से गलत हरकत करना शुरू कर देते हैं। ऐसी स्थिति में यह तय कर पाना काफी मुश्किल होता है कि कैसे ड्राइवर से निपटें। कई बार सही समय पर सूझ- बूझ नहीं दिखा पाने के कारण लड़कियां अनहोनी का भी शिकार हो जाती है। अगर आप एक महिला हैं और बाइक टैक्सी से सफर करना पसंद है तो यह खबर आपके बेहद काम की है। आइए जानते हैं जब कोई बाइक टैक्सी ड्राइवर कभी गलत हरकत करे तो उन्हें कैसे करारा जवाब दें।

विज्ञापन

बाइक टैक्सी बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान

बाइक टैक्सी बुक करते समय ड्राइवर की रेटिंग और रिव्यू को एक बार ध्यान से पढ़ें। किसी भी तरह से निगेटिव रिव्यू के कारण शक होने पर राइड कैंसिल कर दें। इसके अलावा बाइक पर बैठते समय भी कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी है। कभी भी OTP खुद से दें, डाइवर के हाथों में फोन देने से बचें। अगर बाइक पर बैठने के बाद ड्राइवर किसी तरह से गलत हरकत करे तो तुरंत राइड कैंसिल कर रिपोर्ट करें।

विज्ञापन

बाइक पर बैठने के बाद करें ये काम

बाइक पर बैठने के बाद अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को लाइव लोकेशन शेयर करें। गलत हरकत करने पर कॉल या मैसेज के जरिए भी इस बात की जानकारी देना न भूलें। स्मार्टफोन कैमरा को ऑन कर पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लें। ऐप में मौजूद पैनिक बटन सेफ्टी फीचर इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

पुलिस को दें घटने की सूचना

किसी भी तरह से चालक गलत हरकत करे तो बाद में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं। घटना होने के बाद अपने आस-पास मौजूद पुलिस स्टेशन में जा कर मामले की पूरी जानकारी दें। उन्हें सबूत के तौर पर बाइक नंबर, ड्राइवर का नाम, अगर कोई वीडियो हो तो वो भी दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ