देश में होली (Holi) की धूम मची है। रंगो का यह त्यौहार बच्चों से लेकर बड़ों को खूब पसंद है। कल (14 मार्च) इस त्यौहार को पूरी धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। होली रंगों का त्यौहार है। पर इस ख़ुशी के अवसर पर कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना भी ज़रूरी है वरना रंग में भंग पड़ने में देर नहीं लगती। खासकर होली वाले दिन जो लोग बाइक पर घूमते हैं, उन्हें काफी सावधानी रखने की ज़रुरत होती है वरना बाद में मुसीबत में पड़ सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि होली पर बाइक राइड करते समय क्या करें क्या ना करें….
हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं
होली पर अगर आपको बाइक से कहीं जाना पड़ रहा है तो हेलमेट पहनकर ही जायें. क्योंकि हर तरफ लोग रंगों से होली खेलते हुए नजर आयेंगे। अक्सर बच्चे राह चलते लोगों पर पानी से भरा गुब्बारा फेंकते हैं और पानी फेंकते हैं। अगर गलती से गुब्बारा आपकी आंख में लग गया तो भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए होली के दिन बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने…
बाइक पर करें वैक्स पॉलिश
होली के दिन रंग-गुलाल से बाइक भी काफी गंदी हो जाती है और बाद में ये रंग जल्दी से निकलते नहीं है, ऐसे में बाइक को रंगों से बचाने के लिए सबसे पहले पानी से धोना चाहिए और उसके सही से सूखने के बाद उस पर वैक्स पॉलिश कर देनी चाहिए। इससे बाइक पर लगे रंग आसानी से छूट जाते हैं।
वॉटरप्रूफ जैकेट
होली के दिन घर से बाहर जाते समय वॉटरप्रूफ जैकेट पहन कर जायें ताकि आपके कपड़े खराब ना हो। होली के दिन पानी से बचने के लिए वॉटरप्रूफ जैकेट सबसे अच्छा ऑप्शन है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
होली पर बच्चे पानी से भरे गुब्बारे लोगों पर फेंकते हैं जिसकी वजह से कई बार लोगों को चोट लग जाती है। इतना ही नहीं बच्चे बाइक पर चल रहे लोगों के ऊपर पानी की पिचकारी मारते हैं। ऐसे में सावधानी से बाइक चलाने की जरूरत है।
शराब पी कर बाइक ना चलायें
होली पर हर साल देखने में आता है कि लोग शराब पी कर बाइक चलाते हैं और बाद में एक्सीडेंट का सामना करना पड़ता है। इसलिए शराब पी कर गाड़ी ना चलायें…
यह भी पढ़ें; होली पर Ola की फ्लैश सेल, 26,750 रुपये का मिल रहा है डिस्काउंट, जल्दी करें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines