बारिश के मौसम में बाइक चलाने के बाद उससे अलग-अलग तरह की आवाजें आना आम बात है. कई बार ब्रेक से घिसने की आवाज आती है तो कभी चेन, इंजन, पहियों या सस्पेशन से अजीब आवाज सुनाई देती है. कुछ आवाजें पानी और गंदगी की वजह से थोड़ी देर के लिए आती हैं और बाइक चलाने के बाद बंद हो जाती हैं. लेकिन अगर आवाज लगातार बनी रहे या बाइक के चलने के तरीके में भी बदलाव महसूस हो तो इसे नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता है.
ब्रेक से घिसने जैसी आवाज क्यों आती है?
बारिश के बाद बाइक के ब्रेक से घिसने जैसी आवाज सुनाई दे सकती है. इसका कारण ब्रेक डिस्क या ब्रेक पैड पर पानी, कीचर या गंदगी जमा होना हो सकता है. बारिश के तुरंत बाद ब्रेक लगाने पर कुछ समय के लिए आवाज आना सामान्य माना जा सकता है. अगर बाइक कुछ दूरी चलाने के बाद आवाज बंद हो जाती है तो आमतौर पर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं होती. हालांकि आवाज लगातार आती रहे या ब्रेक लगाने पर बाइक ठीक से न रुके, तो ब्रेक सिस्टम की जांच जरूर करवानी चाहिए.
चेन से खड़खड़ाहट की आवाज आ सकती है
बारिश में पानी और गंदगी बाइक की चेन तक पहुंच जाती है. इससे चेन की चिकनाई कम हो सकती है और खड़खड़ाहट या घिसने जैसी आवाज आने लगती है. खासकर बारिश में बाइक चलाने या उसे धोने के बाद चेन को साफ करके अच्छी तरह सुखाना जरूरी है. इसके बाद जरूरत के हिसाब से चेन ल्यूब्रिकेंट लगाना चाहिए. चेन पर सामान्य तेल डालने के बजाय बाइक के लिए बनाए गए चेन ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.
इंजन से आवाज आए तो न करें नजरअंदाज
अगर आवाज बाइक के इंजन की तरफ से आ रही है तो इसे सामान्य मानकर छोड़ना ठीक नहीं है. इंजन से लगातार खटखट या किसी तरह की असामान्य आवाज सुनाई दे, साथ ही बाइक की परफॉर्मेंस कम हो रही हो या इंजन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो बाइक चलाने से बचना चाहिए. ऐसी स्थिति में सर्विस सेंटर या किसी भरोसेमंद मैकेनिक से बाइक की जांच करवाना बेहतर रहेगा.
पहियों से आवाज आने पर क्या करें?
बारिश के बाद बाइक के पहियों से भी आवाज आ सकती है. कीचड़ या छोटे पत्थर किसी हिस्से में फंस जाने की वजह से ऐसा हो सकता है. ऐसे में सबसे पहले पहियो, मडगार्ड और उनके आसपास के हिस्सों को अच्छी तरह साफ करना चाहिए अगर सफाई के बाद भी आवाज बनी रहती है तो बाइक की जांच करवाना सही रहेगा.
गड्ढे पर आवाज आए तो?
अगर बाइक को गड्ढे, स्पीड ब्रेकर या खराब सड़क पर चलाने के दौरान आवाज आती है, तो इसकी वजह सस्पेंशन से जुड़ी समस्या हो सकती है. बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ की वजह से कई बार छोटे कण सस्पेंशन के आसपास भी जमा हो जाते हैं. लगातार आवाज आने पर सस्पेंशन की जांच करवाने में देरी नहीं करनी चाहिए.
आवाज आते ही खुद से पार्ट न खोलें
बाइक से आवाज आने पर कई लोग तुरंत नट-बोल्ट खोलकर खुद ही समस्या ठीक करने की कोशिश करने लगते हैं. ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. बिना सही जानकारी के किस पार्ट से छेड़छाड़ करने या गलत ल्यूब्रिकेंट का इस्तेमाल करने से समस्या और बढ़ सकती है. इसलिए पहले आवाज के स्त्रोत को समझना जरूरी है और जरूरत पड़ने पर किसी अच्छे मैकेनिक की मदद लेनी चाहिए.
आवाज बंद हो जाए तो भी रखें ध्यान
हर आवाज किसी बड़ी खराबी का संकेत नहींं होती. बारिश के बाद ब्रेक, चेन या पहियों से आने वाली कुछ आवाजें पानी और गंदगी की वजह से हो सकती हैं और बाइक कुछ दूरी चलाने के बाद खुद बंद हो जाती हैं. लेकिन अगर आवाज बार-बार आती है, लगातार बनी रहती है या उसके साथ बाइक की ब्रेकिंग, परफॉर्मेंस या सस्पेंशन में कोई बदलाव महसूस होता है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर जांच कराने से छोटी समस्या को बड़ी खराबी बनने से रोका जा सकता है.
ये भी पढ़ें- अचानक ज्यादा पेट्रोल पीने लगी है बाइक? कम हो गया माइलेज तो इन 6 चीजों को तुरंत चेक करें
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines