Bike Mileage Tips: भारत में ज्यादातर लोग अच्छे माइलेज आउटपुट वाले व्हीकल्स को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन अच्छे फ्यूल एफ्फिसिएंट व्हीकल्स में अक्सर परफॉर्मेंस में कमी देखने को मिलती है। कार से अच्छा माइलेज लेना बाइक की तुलना में अभी भी काफी मुश्किल है। बाइक को चलाना आसान होता है और अगर ठीक से देखभाल की जाए तो यह अच्छा माइलेज दे सकती है लेकिन अगर आप अपनी बाइक से ज्यादा माइलेज लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिससे आप हर महीने हजारों रुपये बचा सकते हैं।
ओवरस्पीड में न चलाएं
अगर आप भी फास्ट ड्राइव करना पसंद करते हैं तो भूल जाइए आपको कभी बाइक में अच्छी माइलेज मिलेगी। ओवरस्पीड भी माइलेज को काफी ज्यादा कम कर देता है। बेहतर माइलेज लेने के लिए गाड़ी को हमेशा 50 से 60 किमी/घंटा की स्पीड के बीच बनाए रखें। यकीन मानिये आपको एक हफ्ते में ही इसका रिजल्ट देखने को मिल जाएगा।
सही समय पर गियर बदलें
आपकी बाइक के परफॉर्मेंस और माइलेज को बनाए रखने के लिए सही वक्त पर गियर शिफ्ट करना बेहद जरूरी है। दूसरे या तीसरे गियर में स्पीड से गाड़ी चलाने से आपकी मोटरसाइकिल के माइलेज पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें : इंडिया में इन 5 कारों की चोर बाजार में हाई डिमांड
रेगुलर सर्विस
मोटरसाइकिल के बेहतर रखरखाव से न केवल इसकी फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार होगा बल्कि आपकी मोटरसाइकिल लंबे समय तक चल सकेगी। सभी टाइप के व्हीकल्स के लिए रूटीन मेंटेनेंस और सर्विसिंग की सलाह दी जाती है और इससे बाइक की लाइफ बढ़ती है।
मेंटेन एयर प्रेशर
बाइक में बेहतर परफॉर्मेंस और अच्छे माइलेज के लिए, टायर्स में सही एयर प्रेशर मेंटेन होना बेहद जरूरी है। सर्दियों के दौरान दबाव 15 किलोग्राम और गर्मियों के दौरान 14 किलोग्राम रखने की सलाह दी जाती है। बाइक में गलत टायर प्रेशर की वजह से इंजन पर लोड बढ़ सकता है जिससे बाइक के माइलेज पर बुरा असर पड़ता है।
एयर फिल्टर को भी रखें क्लीन
माइलेज को बेहतर बनाने के लिए समय पर बाइक का एयर फिल्टर भी जरूर क्लीन करवा लें। साथ ही सर्विस के दौरान अगर बाइक में कोई समस्या है जो उसे जरूर ठीक करवाएं। कंपनियां भी बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए एयर फिल्टर को साफ करने की सलाह देती हैं।
ये भी पढ़ें : Electric Scooter खरीदने का जबरदस्त मौका!
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
5 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
10 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines