हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ये गलतियों आपकी नई बाइक को बना सकती हैं खटारा! पैसों की होगी बर्बादी

bike maintenance tips: अक्सर देखने में आता है कि जब बाइक की फ्री सर्विस खत्म हो जाती है तो लोग पैसे बचाने के लिए लोकल मैकेनिक के पास चले जाते हैं। बाद में यह सस्ता सौदा बड़ा महंगा पड़ता है।

विज्ञापन

New Bike Maintenance Tips: अगर आपने हाल ही में या कुछ समय पहले नई बाइक खरीदी है तो ये लेख आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। एक नई बाइक को शुरू में सावधानी से चलाने की जरूरत होती  है क्योंकि इंजन नया होता है। इतना ही नहीं हर एक सर्विस जरूरी होती है। एक सर्विस भी अगर करवाना भूल गये तो आगे चलकर काफी नुकसान हो सकता है।

ध्यान रहे आपकी कुछ गलतियां आपकी नई बाइक को जल्दी ही खटारा बना सकती हैं। लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे बातें बता रहे हैं जिन्हें अगर आप आज ही फॉलो करें तो आपको फायदा होगा।

रेगुलर सर्विस एकदम जरूरी

अगर  बाइक की फ्री सर्विस खत्म हो गई है तो भी आपको नेक्स्ट सर्विस के लिए सर्विस सेंटर ही जाना होगा।ताकि आपको इस बात की जानकारी मिल सके कि अब आगे क्या करना है।

विज्ञापन

लोकल मैकेनिक को कहें Bye Bye

अक्सर देखने में आता है कि जब बाइक की फ्री सर्विस खत्म हो जाती है तो लोग पैसे बचाने के लिए लोकल मैकेनिक के पास चले जाते हैं। कुछ ही मैकेनिक बेस्ट होते हैं जबकि हर बार बहुत अच्छे  मैकेनिक से पाला नहीं पड़ता है और गलत हाथों में जाने से बाइक खराब हो जाती है।

ये लोग लालच के चक्कर में लोकल पार्ट्स बाइक में लगा देते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर बाइक को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार तो लोकल मैकेनिक जुगाड़ करके भी आपकी बाइक को ठीक करने की कोशिश करते हैं और यह बेहद खतरनाक साबित होता है। इसलिए सिर्फ ऑथोराइज सर्विस सेन्टर पर ही जायें और अपनी बाइक की सर्विस कराएं।

विज्ञापन

खराब पार्ट्स समय पर बदलें

हर सर्विस पर कोई न कोई पार्ट बदलता ही है… और सर्विस सेंटर वाले भी आपसे इस बारे में पूछते है.कि पार्ट बदलना है या नहीं। लेकिन आपको कोई चांस नहीं लेना और खराब पार्ट को बदलवा दें। कई पार्ट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें किलोमीटर के हिसाब से बदलना पड़ता है। खराब पार्ट्स के साथ बाइक की सवारी न करें।

इस तरफ भी ध्यान दें

हर 1500-2500 किलोमीटर के बाद इंजन oil जरूर चेंज करवा लें। कई बार समय से पहले ही Oil काला पड़ने लगता है या फिर यह कम होने लगता है तो टॉप-अप करवा सकते हैं। इंजन Oil कम होने पर माइलेज के साथ परफॉरमेंस भी खराब होने लगती है। इसके अलावा ब्रेक शू, चेन सेट, Oil फ़िल्टर, एयर फ़िल्टर और डिस्क ब्रेक Oil भी चेक करते रहें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  इन बाइक्स को चलाकर नहीं होती थकान! दमदार इंजन से लेकर माइलेज की मिलेगी गारंटी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola