Bike Maintenance Tips: जब आप एक नई बाइक खरीदते हैं तो उसके साथ आपको 3 सर्विस फ्री मिलती हैं, जिन्हें कुछ किलोमीटर और तय समय के हिसाब से करवानी पड़ती हैं। वैसे तो ये नाम की ही फ्री सर्विस होती है क्योंकि इसमें लेबर चार्ज नही लिया जाता है बाकी सब चार्ज लगते हैं। लेकिन ऑथोराइज सर्विस सेन्टर पर कुशल मैकेनिक होते हैं इसलिए लोकल जगह से गाड़ी की सर्विस करवाने की सलाह नहीं दी जाती।
फ्री सर्विस तक तो लोग सर्विस सेंटर जाते हैं लेकिन जैसे ही यह सर्विस खत्म हो जाती है, तो लोग कुछ ऐसी गलतियां कर करने लगते हैं जिसके बाद बाइक को तगड़ा नुकसान होने लगता है। पैसे के साथ समय की भी बर्बादी होती है। ऐसे में यहां हम आपको बता रहे हैं कि फ्री सर्विस खत्म होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…
लोकल मैकेनिक से दूरी बनायें
फ्री सर्विस खत्म होने के बाद लोग थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में लोकल/अनाड़ी मैकेनिक के पास चले जाते हैं। अक्सर देखने में आता है कि ऐसे मैकेनिक के पास पर्याप्त जानकारी और सुविधाएं नहीं होती जिसके चलते वो कई बार लोकल पार्ट्स बाइक में लगा देते हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर बाइक को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है।
इतना ही नहीं कई बार लोकल मैकेनिक जुगाड़ करके भी आपकी बाइक को ठीक करने की कोशिश करते हैं जो बाद में बाइक को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए सिर्फ ऑथोराइज सर्विस सेन्टर पर ही जायें और अपनी बाइक की सर्विस कराएं … भले ही ये सर्विस आपको थोड़ी सी महंगी जरूर पड़ सकती है पर आगे चलकर आपको नुकसान नहीं होगा।
रेगुलर सर्विस
फ्री सर्विस होने बाद सर्विस सेंटर वाले आपको एक्सटेंडेड सर्विस भी ऑफर करते हैं.. आप चाहें तो इसे ले सकते हैं या फिर रेगुलर Paid सर्विस भी करवा सकते हैं। नेक्स्ट सर्विस कितने किलोमीटर के बाद होगी इस बारे में आप सर्विस टीम से बात कर सकते हैं वो आपको पूरा गाइड कर देंगे। लेकिन ध्यान रहे… एक भी सर्विस मिस नहीं होनी चाहिए।
समय पर बदलें पार्ट्स
बाइक में कुछ पार्ट्स ऐसे भी होते है जो सर्विस के टाइम ही बदल दिए जाते हैं… जबकि कई पार्ट्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें किलोमीटर के हिसाब से बदलना पड़ता है। अगर आप ये काम समय रहते करवा लेते हैं तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप रोजाना 30 किलोमीटर से ज्यादा बाइक चलाते हैं तो हर 1500 किलोमीटर के बाद इंजन oil जरूर चेक करवा लें.. कई बार समय से पहले ही Oil काला पड़ने लगता है या फिर यह कम होने लगता है। और अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो इंजन को काफी नुकसान भी हो सकता है। इसके अलावा ब्रेक शू, चेन सेट, Oil फ़िल्टर, एयर फ़िल्टर और डिस्क ब्रेक Oil भी चेक करते रहें।
यह भी पढ़ें: जब बजट हो 7 लाख तो ये प्रीमियम हैचबैक कारें बन सकती हैं आपकी पसंद, 26km की मिलती है माइलेज
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines