Battery maintenance tips: सर्दी शुरू होते ही सबसे बड़ी दिक्कत गाड़ी स्टार्ट होने में होती है। वहीं अगर अपने हफ्ते भर से ज्यादा बाइक या स्कूटर को स्टार्ट नहीं किया तो भी बैटरी परेशान करती है… अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं इन पर जल्दी से ध्यान नहीं दिया जाता। बाइक-स्कूटर में लगी बैटरी का काफी अहम रोल होता है, अक्सर देखने में आता है कि लोग बैटरी पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से उसमें खराबी आने लगती है। खासकर सर्दी में के मौसम में बाइक-स्कूटर जल्दी से स्टार्ट नहीं होते, अगर लगातार यह परेशानी सामने आ रही है तो इसका मतलब है कि बैटरी कमजोर होना शुरू हो जाती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बैटरी को बेहतर रख पायेंगे।
ग्रीस का इस्तेमाल ना करें
अक्सर देखने में आता है कि लोकल जगह से गाड़ी की सर्विस करने के बाद मैकेनिक बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस लगा देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बैटरी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है। इसलिए ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रखें हमेशा बैटरी टर्मिनल को साफ रखें।
बैटरी टर्मिनल पर ध्यान दें
महीने में दो बार बैटरी और टर्मिनल की जांच करना चाहिये। बैटरी टर्मिनल के पास कई बार एसिड जमा हो जाता है जिसे समय पर साफ करना बेहद जरूरी है। अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें बैटरी वाटर का इस्तेमाल किये जाता है।
इस बात पर भी ध्यान दें
अगर रात में बाइक चलाते समय हेडलाइट कम या ज्यादा हो रही हो, फिर हॉर्न की आवाज में कमजोरी नजर आये तो समझ जाना चाहिए कि बैटरी में गड़बड़ी है। बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान देखने को मिले तो समझ जाना चाहिए कि बैटरी में गड़बड़ी है। अगर स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिख रही तो भी यह इस बात का संकेत है कि बैटरी की सेहत खराब है। ऐसे में तुरंत मैकेनिक से संपर्क करें, जरूरत हो तो बैटरी को तुरंत चेंज करा दें।
ऐसे बढ़ेगी बैटरी की लाइफ
अगर आप कभी-कभी बाइक चलाते हैं तो, तो फिर आपको एक दिन छोड़कर एक दिन आप अपनी बाइक को कुछ देर के लिए स्टार्ट कर दें। या फिर एक छोटा सा चक्कर लगा लें इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी। गर्मी में इस तरह की दिक्कत ज्यादा देखने को नहीं मिलती लेकिन सर्दी के मौसम में ऐसा जरूर होता है। इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिये कि बैटरी अपनी जगह पर बिल्कुल फिट है या नहीं, क्योंकि कई बार ढीली फिटिंग की वजह से चलती बाइक में बैटरी को नुकसान होता है।
मैनेटेंस फ्री बैटरी का चलन
आजकल मार्केट में जितनी भी बैटरी उपलब्ध हैं इनमें से ज्यादातर बैटरी 48 महीने की वारंटी मिलती है, लेकिन एक साल के बाद ही बैटरी खराब होने लगती हैं और बहुत अच्छा रखरखाव हो तो दो साल तक चल जाती हैं लेकिन फिर दिक्कत आनी शुरू हो जाती हैं। अगर आपकी कार की बैटरी भी 2 साल के भीतर दिक्कत करना शुरू कर रही है तो इसे समय रहते बदलवा लें।
यह भी पढ़ें: Maruti ने दिया ग्राहकों को झटका! नए साल में महंगा होगा कार खरीदना
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
6 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines