Disadvantages of Sunroof: देश में एडवांस्ड फीचर्स के साथ नई-नई कारें लॉन्च हो रही हैं। लेकिन जैसे-जैसे फीचर्स बढ़ते हैं कार की कीमत इतनी ही ज्यादा होने लगती है। इस समय सनरूफ वाली कारों की भी डिमांड काफी ज्यादा होने लगी है। लोग चलती कार में अपने सिर सनरूफ से बाहर निकाल लेते हैं जो काफी खतरनान साबित हो सकता है।
इतना ही नहीं सनरूफ वाली कारों की माइलेज भी काफी काम हो जाती है। अगर आप भी एक सनरूफ वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसके 7 बड़े नुकसान बता रहे हैं, जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं…
लग सकती हैं गंभीर चोटें
अक्सर लोग सनरूफ वाली कार का इस्तेमाल हुए अपना सिर सनरूफ ओपन करके बहार निकाल लेते हैं, बच्चे ये काम सबसे ज्यादा करते हैं, कई बार अचानक ब्रेक लगाने पर चोट लग सकती है। इसलिए सनरूफ ओपन करके अपना सिर बाहर न निकालें।
माइलेज कम हो सकती है
शायद आप ये नहीं जानते कि सनरूफ वाली कारों से एयरोडायनेमिक रेजिस्टेंस बढ़ती है, जिसकी वजह से माइलेज कम हो सकती है। इसलिए जब हाईवे पर आपकी गाड़ी की स्पीड 80km से 100km पर हो तब आपको सनरूफ ओपन नहीं करना चाहिए।
पानी अंदर आ सकता है
आजकल देश में भारी बारिश के चलते गाड़ियों को काफी नुकसान हो रहा है। सबसे बड़ी समस्या सनरूफ वाली कारों में हो रही है। दरअसल सनरूफ में लगी रबर सील में खराबी आने से बारिश के मौसम में पानी अंदर आ सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में अपनी सनरूफ वाली कार का ध्यान पूरी सावधानी से रखें।
AC पर पड़ता है दबाव
गर्मी के मौसम में सनरूफ कारों के अंदर का तापमान बढ़ सकता है। इसकी वजह से AC पर लोड पड़ता है। सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है,अगर आप इस मौसम में सनरूफ ओपन करते हैं तो कैबिन ठंडा हो जाएगा, इतना ही नहीं कार में चल रहे हीटर पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
महंगी मेंटेनेंस
नॉर्मल कारों की तुलना में सनरूफ वाली कारों की मेंटेनेंस थोड़ी ज्यादा होती है और इनका रखरखाव करना भी बाकी गाड़ियों की तुलना में ज्यादा ही रहता है। एस में आपका काफी समय इसी काम में बर्बाद होगा।
ज्यादा कीमत
भारत में सनरूफ वाली कारों की डिमांड तो काफी है लेकिन कीमत ज्यादा होने की वजह से ये आम ग्राहकों की पहुंच से अभी दूर हैं। बिना सनरूफ वाली कारों की तुलना में ज्यादा महंगी की वजह से इनकी बिक्री बहुत ज्यादा नहीं हो पाती।
यह भी पढ़ें: Maruti से लेकर Kia लॉन्च करेंगी सस्ती 7 सीटर कारें, 6 लाख से शुरू होगी कीमत!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
15 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
17 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
18 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
20 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines