Maruti Suzuki: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के पास कुल 3,86,000 बुकिंग का बैकलॉग है। इसने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई जिम्नी एसयूवी के बुकिंग नंबर भी अपडेट किए हैं। महिंद्रा थार को टक्कर देने आई जिम्नी की कीमत 12.74 लाख रुपये है और इसकी 31,000 से अधिक इकाइयों की बुकिंग हो चुकी है।
कंपनी के मुताबिक, 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित एसयूवी की कीमत लॉन्च होने के बाद बुकिंग बढ़ गई है, जिससे जिम्नी का वेटिंग टाइम 7-8 महीने तक का हो गया है। Maruti की अन्य SUVs की बात करें तो Brezza और Grand Vitara की क्रमश: 55,000 यूनिट्स और 33,000 यूनिट्स की बुकिंग पेंडिंग है।
Baleno आधारित Fronx क्रॉसओवर भी 28,000 इकाइयों के बैकलॉग के साथ है और इसका वेटिंग टाइम 4 महीने का है। नई कारों की पेशकशों के साथ, मारुति सुजुकी देश में 50% बाजार हिस्सेदारी तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में चल रही है। वहीं, वर्तमान में गैर-एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो कंपनी की इसमें 65% हिस्सेदारी पहले से ही है।
सबसे ज्यादा इस गाड़ी की बुकिंग
कंपनी अपनी SUV बाजार हिस्सेदारी को 10.2% से बढ़ाकर 25% करने में सफल रही है। मारुति सुजुकी की अधिकतम बुकिंग इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV, Ertiga के लिए है। 85,000 कारों की बुकिंग हो चुकी है। Ertiga CNG का वेटिंग टाइम 8 महीने का है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
18 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
20 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
22 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines