हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bharat Taxi के साथ OLA-Uber भी चला सकते हैं? जान लें ये क्या हैं इससे जुड़े नियम

सरकार के नए Bharat Taxi ऐप के लॉन्च के बाद ड्राइवरों के मन में बड़ा सवाल है, क्या एक ही गाड़ी OLA, Uber और दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी चला सकते हैं? अच्छी खबर यह है कि मल्टी-प्लेटफॉर्म पर काम करना संभव है, लेकिन कुछ जरूरी नियम और सावधानियां न अपनाने पर अकाउंट सस्पेंड भी हो सकता है. जानतें हैं इसके नियम…

विज्ञापन
क्या ड्राइवर एक साथ Bharat Taxi और OLA-Uber चला सकते हैं? (Photo-News24 GFX)

Bharat Taxi Driver Multi Platform Driving Rule: ऐप-बेस्ड टैक्सी सेवाओं ने आज लाखों ड्राइवरों के लिए कमाई का नया रास्ता खोल दिया है. OLA, Uber और Rapido जैसे प्लेटफॉर्म के बीच अब सरकार भी Bharat Taxi ऐप के साथ इस क्षेत्र में उतर चुकी है. ऐसे में कई ड्राइवरों के मन में एक बड़ा सवाल है क्या एक ही गाड़ी को Bharat Taxi के साथ-साथ दूसरे ऐप्स पर भी चलाया जा सकता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं इससे जुड़े नियम और जरूरी बातें.

Bharat Taxi क्या है और क्यों है चर्चा में

केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने देश का पहला सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi लॉन्च किया है. इसे Sahakar Taxi Cooperative Ltd. संचालित कर रहा है. इसका मकसद ड्राइवरों को बेहतर कमाई का विकल्प देना और उन्हें ज्यादा स्वतंत्रता प्रदान करना है.

क्या एक साथ कई ऐप पर काम किया जा सकता है?

विज्ञापन

भारत में ज्यादातर कैब एग्रीगेटर ड्राइवरों को सिर्फ एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रखते. इसका मतलब है कि एक ड्राइवर OLA, Uber, Rapido और Bharat Taxi जैसे कई ऐप्स पर अपनी प्रोफाइल बना सकता है. इस पर कोई सीधी कानूनी रोक नहीं है, लेकिन काम करते समय हर प्लेटफॉर्म के नियमों का पालन करना जरूरी होता है.

राइड मैनेजमेंट जरूरी

विज्ञापन

अगर ड्राइवर एक साथ कई ऐप्स पर एक्टिव रहते हैं, तो उन्हें राइड संभालने में सावधानी रखनी होती है. एक समय में दो ऐप से बुकिंग लेकर देरी करना, बार-बार कैंसिल करना या खराब व्यवहार करना उनकी रेटिंग खराब कर सकता है. लगातार ऐसा होने पर अकाउंट सस्पेंड भी हो सकता है.

लोकल नियम और कंपनी की शर्तें समझना जरूरी

विज्ञापन

हर कंपनी की अपनी पॉलिसी होती है और कुछ शहरों में स्थानीय प्रशासन के अलग नियम भी लागू होते हैं. इसलिए मल्टी-प्लेटफॉर्म पर काम शुरू करने से पहले संबंधित ऐप की शर्तें और स्थानीय नियमों को अच्छी तरह समझ लेना जरूरी है. सही तरीके से प्लानिंग करने पर यह तरीका कमाई को स्थिर और बेहतर बना सकता है.

सभी जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य

विज्ञापन

एक ही गाड़ी को कई प्लेटफॉर्म पर चलाने के लिए आपके पास सभी वैध दस्तावेज होने चाहिए. इसमें कमर्शियल परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और सही बीमा शामिल है. वाहन का रजिस्ट्रेशन कमर्शियल कैटेगरी में होना चाहिए और बीमा में राइड-शेयरिंग का कवर होना जरूरी है. दस्तावेज अपडेट न होने पर प्रोफाइल ब्लॉक हो सकती है या कार्रवाई भी हो सकती है.

एक साथ कई ऐप चलाने से कमाई के मौके बढ़ते हैं, लेकिन सही मैनेजमेंट जरूरी है. बेहतर होगा कि पीक टाइम में किसी एक ऐप पर ध्यान दें और खाली समय में दूसरे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहें. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बारिश हो या ट्रैफिक, नहीं बढ़ेगा किराया… लॉन्च हुई Bharat Taxi App, ओला-उबर की छुट्टी!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola