Bharat Taxi Launch: नए साल के पहले ही दिन आम लोगों को राहत देने वाली एक बड़ी पहल शुरू हो गई है. सरकार की सहायता से शुरू की गई भारत टैक्सी (Bharat Taxi) सर्विस 1 जनवरी से आम जनता के लिए उपलब्ध हो गई है. इस नई टैक्सी सेवा का मकसद Ola, Uber और Rapido जैसी प्राइवेट कैब कंपनियों की मनमानी से यात्रियों को राहत देना और टैक्सी ड्राइवरों को उनका असली हक दिलाना है. कम किराया, ज्यादा सुरक्षा और ड्राइवरों को मालिकाना अधिकारभारत टैक्सी को खास बनाते हैं.
क्या है Bharat Taxi और क्यों है खास
Bharat Taxi देश की पहली सरकारी सहायता प्राप्त टैक्सी सेवा है, जिसे खासतौर पर ड्राइवरों और यात्रियों दोनों के फायदे के लिए लॉन्च किया गया है. इसमें ड्राइवर किसी निजी कंपनी के अधीन काम नहीं करते, बल्कि उन्हें अपनी टैक्सी पर मालिकाना हक मिलता है. वहीं यात्रियों को तय और उचित किराए पर कैब की सुविधा मिलती है.
किराए में कोई मनमानी नहीं
भारत टैक्सी में सबसे बड़ी बात यह है कि जाम, बारिश या किसी अन्य वजह से देरी होने पर किराया नहीं बढ़ेगा. इसमें 4 किलोमीटर तक का बेस किराया सिर्फ 30 रुपये तय किया गया है, जो मौजूदा प्राइवेट कैब सर्विसेज के मुकाबले काफी सस्ता है. इससे रोजाना सफर करने वालों को सीधा फायदा मिलेगा.
ड्राइवरों के लिए बड़ा फायदा
इस टैक्सी सेवा में ड्राइवरों से भारी-भरकम कमीशन नहीं लिया जाता. इसका मतलब है कि ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी और यात्रियों को भी कम किराया देना पड़ेगा. ड्राइवरों को किसी एग्रीगेटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे उनका आत्मसम्मान और आर्थिक सुरक्षा दोनों मजबूत होंगे.
सुरक्षा पर खास ध्यान
Bharat Taxi ऐप को दिल्ली पुलिस और सरकारी सुरक्षा मानकों से जोड़ा गया है. सभी ड्राइवरों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा. ऐप में इमरजेंसी बटन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रिप हिस्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकें.
Bharat Taxi ऐप कैसे करें डाउनलोड
Bharat Taxi Rider App को Google Play Store और Apple iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है. यात्रियों को राइड बुक करने के लिए “Bharat Taxi- Cab, Auto & Bike” ऐप डाउनलोड करना होगा. वहीं ड्राइवरों के लिए “Bharat Taxi Driver” ऐप अलग से दिया गया है. ध्यान रखें कि ओरिजनल ऐप वही है, जिसमें डेवलपर का नाम SAHAKAR TAXI COOPERATIVE LIMITED लिखा हो.
Bharat Taxi कैब कैसे करें बुक
कैब बुक करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Bharat Taxi- Cab, Auto & Bike ऐप डाउनलोड करें. ऐप इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल नंबर डालकर OTP से रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी स्टेप्स पूरा करें. इसके बाद अपनी पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन दर्ज करें. यहां आपको बाइक, ऑटो और टैक्सी बुकिंग के विकल्प मिलेंगे. अपनी जरूरत के अनुसार सवारी चुनें और ‘Book Now’ पर क्लिक करें. राइड के दौरान आप अपनी कैब को रियल-टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं.
कम किराया, बेहतर सुरक्षा और ड्राइवरों को सम्मान इन तीन बातों के साथ Bharat Taxi को शुरू किया गया है.
ये भी पढ़ें- Car Sales 2025: जानें पूरे साल भारतीय ऑटो मार्केट में किसका रहा दबदबा और किसे लगा झटका, जानें बिक्री की हर डिटेल
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines