Bharat Mobility Global Expo 2025 एक बार फिर से जनवरी 2025 में लगने जा रहा है, इस बार भी यह दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी टू-व्हीलर कंपनियां कई नए मॉडल लेकर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार TVS से लेकर Ola अपने नए मॉडल लेकर आ रहे हैं। खास बात ये है कि अगले साल ऑटो एक्सपो भी आयोजित होने जा रहा है। अब ऐसे में गाड़ियों का ये मेला काफी दिलचस्प होने को है।
Honda का नया स्कूटर
जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में होंडा की तरफ से कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पेश किये जा सकते हैं, जिनमें Honda Dio और Honda Shine जैसी बाइक्स भी शामिल हो सकती हैं। इस महीने कंपनी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर को 27तारीख को लॉन्च करने जा रही है।
TVS CNG Jupiter होगा पेश
खबर ये भी है कि Bharat Mobility 2025 में TVS की तरफ से Jupiter का CNG वर्जन पेश किया जा सकता है,और इसी मॉडल को ऑटो एक्सपो में भी पेश करेगी । इसके साथ ही कंपनी की ओर से Flex Fuel से चलने वाली बाइक को भी प्रदर्शित किया जा सकता है।
Ola लाएगी नई जेनरेशन स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक भी अपना जेनरेशन-3 पर बनाए गए स्कूटर्स को ऑफर कर सकती है। कंपनी इस दौरान नए स्कूटर को प्रदर्शित कर सकती है, नए मॉडल एडवांस्ड फीचर्स और बैटरी से लैस होंगे। इतना ही नहीं कंपनी खुद के बनाए बैटरी सेल को भी यहां शोकेस कर सकती है।
Ather के नए मॉडल
मीडिया रिपोर्ट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ather की तरफ से भारत मोबिलिटी के दौरान मौजूदा पोर्टफोलियो के साथ ही कुछ नया मॉडल भी पेश कर सकती है। लेकिन कंपनी कौन से मॉडल बाजार में पेश करेगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
Suzuki का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
Bharat Mobility 2025 में सुजुकी की ओर से कई नए मॉडल बाजार में पेश किये जा सकते हैं । इनमें सबसे खास कंपनी का पहला Electric Scooter हो सकता है। इसे Suzuki Access के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। नए मॉडल की कीमत और रेंज को लेकर अभी तक कोई जानकारी नही मिली है।
Hero की नई बाइक्स
हीरो मोटोकॉर्प भी भारत मोबिलिटी में अपने कई शानदार टू-व्हीलर को पेश कर सकती है । इस बार कंपनी उन बाइक्स को भी शामिल किया जाएगा जिनको इटली के मिलान में शोकेस किया गया है। इनमें Vida के दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, Karizma के साथ Xpulse भी शामिल हैं।
Yamaha लाएगी सुपरबाइक
भारत मोबिलिटी 2025 में यामाहा की तरफ से कई शानदार बाइक्स और स्कूटर को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इस बार 700cc सीसी सेगमेंट में नई बाइक को लॉन्च भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Tax Free मिल रही है Hyundai की ये सस्ती SUV, सिर्फ 5.43 लाख में लाओ घर, 27km का देगी माइलेज
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
1 hr agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
4 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
5 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines