Bhai Dooj Special Gift: देश में दिवाली के बाद अब भाई दूज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वैसे राखी के बाद भाई दूज का त्यौहार बहनों के लिए सबसे खास माना जाता है। ये त्योहार भाई-बहन के बीच के अटूट बंधन को दर्शाता है। इस खास दिन को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए आप अपनी बहन को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो यहां हम आपके लिए हाई रेंज वाले टॉप स्कूटरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपकी आपकी प्यारी बहन के बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकते हैं।
TVS iQube
TVS iQube एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर में 2.2 kWh की बैटरी पैक लगा है। 2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 75 किलोमीटर है। इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जहां आप दो हेलमेट एक साथ रख सकते हैं। इसकी लम्बी सीट सॉफ्ट और आराम है। अन्य सामानों के लिए भी इसमें छोटे स्टोरेज दिए गये हैं। इसमें 17.78cm का टच स्क्रीन डिसप्ले दिया है। डेली के लिए यह एक अच्छा है। स्कूटर का डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि यह काफी सुरक्षित भी है। इस स्कूटर की कीमत 94,999 रुपये है ।
भाई दूज पर आप Ola S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपनी बहन के लिए खरीद सकते हैं। S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर चुन सकते हैं ओला का इस स्कूटर की कीमत 69,999 रुपये है। इसमें 2kWh बैटरी पैक दिया है। फुल चार्ज में यह स्कूटर 95 किलोमीटर की रेंज ऑफ़र करता है। इसमें 4.3 इंच का डिस्प्ले दिया है, इसकी टॉप स्पीड 85kmph है। इस स्कूटर का डिजाइन स्टाइलिश है। सामान रखने के लिए इसमें आपको बढ़िया स्पेस भी मिल जाएगा। इसे राइड करना भी आसान है।
Ampere Magnus EX
एम्पीयर मैग्नस EX भी एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस ई-स्कूटर में 2.2 kWh की बैटरी लगी है जो फुल चार्ज 100 किमी से ज़्यादा की रेंज देती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 10 सेकंड के भीतर 0-40 kmph की रफ्तार पकड़ लेता है। इस स्कूटर का डिजाइन सिंपल है पर इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर है। एम्पीयर मैग्नस EX स्कूटर की कीमत 94,900 रुपये है।
Ather Rizta
Ather Rizta
Ather भी अब इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी भारत में अपनी पकड़ धीरे-धीरे मजबूत कर रहा है। इस भाई दूज आप अपनी बहन को Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट कर सक्ते हैं। यह स्कूटर दो बैटरी पैक के साथ आता है और सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 160 किलोमीटर तक जाती है। कंपनी का दावा है कि यह फैमिली के लिए एक दम परफेक्ट है। फीचर्स और स्पेस के मामले में यह स्कूटर अच्छा है। डेली यूज़ के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: समय से पहले गाड़ी के टायर्स हो जाएंगे बेकार, अगर आप भी करते हैं ये गलतियां
संबंधित खबरें
इन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 hr agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
20 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
23 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines