---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Bhai Dooj 2023 पर बन सकता है बेस्ट गिफ्ट, 60 हजार से कम कीमत में ईवी स्कूटर्स

Bhai Dooj 2023: Yo Edge में फिलहाल एक ही वेरिएंट ऑफर किया जा रहा है। यह धाकड़ स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

Bhai Dooj 2023: बाजार में सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड है। आइए आपको बाजार में मौजूद 60 हजार से कम कीमत के ईवी स्कूटर्स के बारे में बताते हैं। अगर भाई दूज पर आप बहन को टू व्हीलर गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे है तो यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। किफायती कीमत वाले ईवी 25 Kmph की टॉप स्पीड देते हैं, यह लो स्पीड टू व्हीलर होते हैं। इनमें स्टाइलिश फ्रंट लुक के साथ अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें थ्री-इन-वन लॉक सिस्टम, बिना चाबी के स्टार्ट का ऑप्शन और रिवर्स मोड जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

 

Yo Edge

---खबर नीचे जारी है---

250 W की हाई पावर

यह डैशिंग ईवी स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 60 Km तक चलता है। यह स्कूटर कुल 59 kg का है, जिससे घर का कोई भी सदस्य इसे आसानी से चला सकता है। यह सुपर स्मार्ट स्कूटर सात से आठ घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। स्कूटर की सीट हाइट सभी लोगों को ध्यान में रखकर 700 mm की रखी गई है। इस स्कूटर में 250 W की हाई पावर मिलती है। Edge DX शुरुआती कीमत 49086 हजार रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। स्कूटर में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट शामिल हैं। इस हाई एंड स्कूटर में ट्यूबलैस टायर और अलॉय व्हील मिलते हैं। स्कूटर में डिजिटल कंसोल मिलता है, जो इसे अट्रैक्टिव लुक देता है। इस स्कूटर में एलईडी हेडलैंप और पोजिशन लैंप दिया गया है।

Yo Edge

Yo Edge

---खबर नीचे जारी है---

 

स्टील ट्यूब फ्रेम के साथ टेलीस्कोपिक फोर्क्स

Yo Edge में फिलहाल एक ही वेरिएंट ऑफर किया जा रहा है। यह धाकड़ स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में मिलता है। इसके फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम बेक दिए गए हैं। स्कूटर रियर सीट में बैक रेस्ट मिलता है। इस स्कूटर में लिथियम बैटरी है, जो हाई परफॉमेंस के लिए जानी जाती है। इसमें 25 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें स्टील ट्यूब फ्रेम के साथ आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे डुअल स्प्रिंग्स सस्पेंशन मिलते हैं। यह सस्पेंशन राइडर को झटकों से बचाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---
Techo Electra Neo

Techo Electra Neo

Techo Electra Neo

यह स्कूटर 55053 हजार रुपये में आता है। इसमें एक कलर और चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 60 km की ड्राइविंग रेंज देता है। स्कूटर का कुल वजन 51 kg है। स्कूटर में 250 वॉट की मोटर दी गई है। स्कूटर में सेफ्टी केलिए ड्रम ब्रेक मिलते हैं। यह हाई स्पीड स्मार्ट स्कूटर है। इस स्कूटर में अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक मिलता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 11, 2023 06:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola