BGauss RUV350 electric scooter: भारत में नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों का आगमन शुरू हो गया है।अब मुकाबला काफी तगड़ा होने वाला है। सभी ब्रांड्स अब यूटिलिटी पर फोकस करने में लगे हैं। अब स्कूटर लोगों की जरूरत है। ऐसे में कंपनियां भी किफायती मॉडल बनाने में लगी हैं। अगले हफ्ते यानी 25 जून को भारतीय कंपनी बाउगेस (BGauss) अपना अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर अपने सेगमेंट का सबसे आरामदायक और स्कूयेर होगा और इसमें बढ़िया स्पेस भी मिलेगा।
बड़े व्हील्स
कंपनी के मुताबिक नए RUV350 स्कूटर में बड़े व्हील्स मिलेंगे। इसमें रेडियल टायर्स लगे होंगे जो ज्यादा आराम ऑफ़र करने में मदद करेंगे। इस स्कूटर में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और आसान चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस स्कूटर बैटरी और मोटर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
BGauss अपने हर मॉडल को बनाने से पहले काफी R&D (रिसर्च और डेवलपमेंट) करता है। भारत इसका मुकाबला Ather, Ola electric, TVS, bajaj और hero जैसे ब्रांड्स से होगा। नए RUV350स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे हर तरह के रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है।
BGauss RUV350 के टॉप फीचर्स
- लम्बी सीट
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- बड़े व्हील्स
- एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
- लम्बी बैटरी रेंज
- लेटेस्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
डिजाइन में नयापन
BGauss के नए RUV350 इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन बाजार में मौजूदा स्कूटरों की तुलना में थोड़ा अलग है। इसमें ज्यादा आरामदायक सीट और बड़े साइज़ वाले व्हील्स मिलेंगे। इसे भीड़भाड़ वाले रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है। इस स्कूटर में इनोवेशन और सेफ्टी पर ध्यान दिया है।
स्कूटर का डिजाइन
तस्वीरों में इस स्कूटर का डिजाइन ठीक-ठाक है लेकिन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। सोर्स के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में इस नए मॉडल के सभी फीचर्स की जानकारी मिल जायेगी। इस स्कूटर की कीमत 1.30 लाख रुपये तक हो सकती है। भारत में इस स्कूटर का सीधा मुकाबला Ola से लेकर Ather जैसे ब्रांड्स के स्कूटर से होगा।
यह भी पढ़ें: ये 5 गलतियां आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर को कर देंगी बर्बाद, आज ही बंद करें ये काम
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines