25 जून को लॉन्च होगा देश का इको-फ्रेंडली स्कूटर, सबसे आरामदायक राइड का दावा
Author: Bani Kalra
Jun 04, 2024 08:30 AM IST
भारतीय कंपनी बाउगेस (BGauss) अपना अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, RUV350 को लॉन्च करने जा रही है। C12 मॉडल के बाद कंपनी का यह दूसरा स्कूटर होगा। नए RUV350 को 25 जून को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला Recreational Utility Vehicle (RUV) है। इस नए स्कूटर का डिजाइन इसका प्लस पॉइंट साबित होने वाला है। इसके लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और आसान चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इस स्कूटर में बड़े व्हील्स मिलेंगे। लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से इस स्कूटर बैटरी और मोटर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
BGauss अपने हर मॉडल को बनाने से पहले काफी R&D (रिसर्च और डेवलपमेंट) करता है। भारत इसका मुकाबला Ather, Ola electric, TVS, bajaj और hero जैसे ब्रांड्स से होगा। नए RUV350स्कूटर को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे हर तरह के रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है।
हटकर डिजाइन
BGauss के नए RUV350 इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन थोड़ा हटकर है। इसमें बड़े साइज़ वाले व्हील्स मिलते हैं। इसमें ज्यादा आरामदायक सीट मिलती है। इसे भीड़भाड़ वाले रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है। इस स्कूटर में इनोवेशन और सेफ्टी पर ध्यान दिया है।
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बड़ा हो रहा है। कंपनी की तरफ से जो तस्वीरें शेयर की गई हैं उनमें डिजाइन और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। सोर्स के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में इस नए मॉडल के सभी फीचर्स की जानकारी मिल जायेगी।
यह भी पढ़ें: Tata Altroz Racer की बुकिंग्स शुरू, Hyundai I20 N Line से होगा सीधा मुकाबला, देखें सभी फीचर्स