BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में आ चुका है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू होती है। तीन वैरिएंट्स में इस स्कूटर को पेश किया गया है। यह एक यूटिलिटी स्कूटर है जिसमें कई मजेदार फीचर्स को शामिल किया है। बड़े व्हील्स से लेकर लम्बी आरामदायक सीट आपको इस स्कूटर में देखने को मिलेगी। इसमें कई ऐसी खूबियां भी हैं जो राइडिंग को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स…
| वेरिएंट | कीमत |
| RUV 350i Ex | 1.10 लाख रुपये |
| RUV 350 EX | 1.25 लाख रुपये |
| RUV 350 MAX | 1.35 लाख रुपये |
रेंज और टॉप स्पीड
RUV 350i Ex:
- टॉप स्पीड:75kmpl
- रेंज:90km
RUV 350 Ex:
- टॉप स्पीड:75kmpl
- रेंज:90km
RUV 350 MAX
- टॉप स्पीड:75kmpl
- रेंज:120km
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
इस नए स्कूटर में 5 इंच TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, राइड स्टैट्स, टर्न बाई टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें रिवर्स मोड, हिल होल्ड क्रूज कंट्रोल, जैसे फीचर्स भी दिए गये है। ये अभी फीचर्स डेली यूज़ के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
16 इंच के अलॉय व्हील्स
इस स्कूटर की सबसे खास बात ये है कि इसमें 16 इंच के व्हील्स मिलते हैं जो रोड पर बेहतर ग्रिप देने में मदद करते हैं साथ ही खराब रास्तो क आसानी से पार कर जाते हैं। इसमें टेलीस्कोपिक फॉर्म और ट्विन शौक अब्सॉर्बर सस्पेंशन दिए हैं ताकि आपको आरामदायक राइड मिले।
बैटरी और परफॉरमेंस
BGauss इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5kW का बैटरी पैक दिया है जो 165 Nm का टॉर्क जनरेट करता है । इसके साथ ही 3 kWh का लिथियम LFP बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर की टॉप स्पीड 75 kmph है और इसकी रेंज 120 km की तक जाती है। ऑफिस आने -जाने के लिए यह एक बेहतर स्कूटर साबित हो सकता है।
Ola S1 X से होगा मुकाबला
ओला के किफायती स्कूटर Ola S1 X के बेस वेरिएंट की कीमत 70 हजार रुपये है, जिसमें 2 kWh की बैटरी दी गई है। इस स्कूटर में 3 राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए गए हैं। यह कंपनी का हाई स्पीड स्कूटर है, जिसमें अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट आती है। इसके अलावा इसमें 3.5-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है।
2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक मिलेगा
इस स्कूटर में 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh तीन बैटरी पैक ऑफर किया जा रहा है। स्कूटर का 3 kWh वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये और 4 kWh की कीमत 99,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Auto Expo 2025: Maruti से लेकर Mahindra की 5 नई इलेक्ट्रिक SUV होंगी लॉन्च
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
4 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
6 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
7 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
9 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines