Bgauss C12i EX: इंडियन टू व्हील मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों की हाई डिमांड है। यही वजह है कि आए-दिन टू व्हीलर निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में नए स्कूटर लॉन्च कर रहे हैं। इसी कड़ी में मिड सेगमेंट रेंज का नया ईवी स्कूटर Bgauss C12i EX लॉन्च हुआ है।

तीन माह में 6 हजार बुकिंग 

यह स्कूटर बाजार में 99,999 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। यहां बता दें कि यह स्कूटर का  इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। जो केवल 19 सितंबर 2023 तक के लिए ही लागू है। BGAUSS C12i EX को बेहद स्टाइलिश लुक्स और कम्फर्ट सीट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि पिछले तीन माह में इस स्कूटर के 6000 यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है।
Bgauss C12i EX electric scooter

Bgauss C12i EX electric scooter

विज्ञापन

85 Km की ड्राइविंग रेंज

Bgauss C12i EX को फुल चार्ज होने में करीब तीन घंटे का समय लगेगा। इसमें धाकड़ लिथियम बैटरी दी गई है। यह दमदार बैटरी एक बार फुलचार्ज होने पर करीब 85 Km तक चलती है। लॉन्ग रूट पर स्कूटर की बैटरी 2500-WATT की पावर निकालती है।

धाकड़ सेफटी फीचर्स

इस डैशिंग स्कूटर में कुल सात कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसमें धाकड़ सेफ्टी फीचर्स के साथ आरामदायक सस्पेंशन दिया गया है।  Bgauss C12i EX के लॉन्च के अवसर पर कंपनी के संस्थापक हेमंत काबरा ने कहा, “हम भारत में EV क्रांति में सबसे आगे रहने के लिए कार्यरत हैं।

2.0 kWh की बैटरी  

जानकारी के मुताबिक Bgauss C12i MAX बाजार में 1,26,153 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। लॉन्ग रूट पर इस ईवी स्कूटर की बैटरी गर्म न हो इसके लिए इसमें फैन लगाया गया है। इस धांसू स्कूटर में 2.0 kWh की क्षमता मिलती है।

स्कूटर की सीट हाइट 765 mm

Bgauss C12i के बाजार में कुल 3 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। कंपनी इसे 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ ऑफर कर रही है।  C12i key highlights स्कूटर की सीट हाइट 765 mm की है। इसमें शॉर्प एलईडी लाइटें दी गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ