Car AC Tips: इन दिनों गर्मी काफी तेज पड़ रही है। दिन के समय तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री पार जा चुका है। अक्सर देखने में आता है कि काफी लोगों की कार धूप में खड़ी रहती है। जब कहीं जाना होता है तो लोग कार में बैठते हैं और निकल पड़ते हैं और फिर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसमें AC ठीक से कूलिंग नहीं करता। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो सावधान! आपको नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं कि गलत तरीके से AC चलाने पर आपको क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं।
कार में AC ऑन करने से पहले ये काम जरूर करें
अगर आपकी कार बहुत देर तक धूप में खड़ी रहती है, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि कार बैठते ही AC ऑन न करें….ऐसा करने से कार जल्दी ठंडी तो नहीं होगी और अन्दर की जो हीट है उसे बाहर निकलने में समय लगेगा। एक्सपर्ट बताते हैं इस कंडीशन में AC के कम्प्रेशर को नुकसान हो सकता है और क्योंकि उसका लोड बढ़ जाता है।
ऐसे में क्या करें ?
इस कंडीशन में सबसे पहले तो कार के सभी ग्लास नीचे कर दें। अगर हो सके तो सभी दरवाजे खोल दें। फिर फैन ऑन करें जिससे केबिन की गर्म हवा बाहर निकल जायेगी। 10-15 सेकंड बाद आप AC ऑन कर सकते हैं। ऐसा करने से कार का केबिन जल्दी ठंडा होगा और AC की हेल्थ भी सही रहेगी।
ऐसा बिलकुल भी न करें
गर्मी में दिन में या रात में गाड़ी पार्क करते समय सभी शीशे पूरी तरह बंद न करें। ऐसा करने से गाड़ी के अन्दर-बाहर हवा क्लियर नहीं होती। इसलिए हल्के से ग्लास नीचे कर दें जिससे हवा अन्दर-बाहर होती रहेगी। अब जब आप AC ऑन करेंगे तो आपको बेहतर कूलिंग मिलेगी। इसके अलावा फ्रेश एयर मोड को यूज़ करने पर कार के अन्दर की हवा बाहर निकल जायेगी।
क्या करें जब लंबी यात्रा पर करना पड़े AC ऑन?
गर्मी में अगर आपको कार से लंबी यात्रा करनी पड़ जाए तो हमेशा कार के शीशे बंद करके ही AC ऑन करें ऐसा करने से कार के अंदर एयर फ्लो बना रहेगा। कुछ लोग हाईवे पर शीशे ऑन कर देते हैं जिसकी वजह से गर्म हवा केबिन में आने लगती है। ऐसे में AC काम नहीं करता।
यह भी पढ़ें: Maruti Baleno से लेकर Jimny पर हजारों का डिस्काउंट! जानें किस कार पर होगी कितनी बचत
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines