Bike Tips: देश में गर्मी अब धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि गर्मी अभी और भी तेज होने वाली है। सर्दी की तुलना में गर्मी के मौसम में बाइक जल्दी ब्रेक डाउन का शिकार होती है। हालांकि इसके कई और भी कारण होते हैं जिनके बारे में यहां हम आपको बता रहे हैं। अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाये तो गर्मी में भी आपकी बाइक ठीक से चलेगी और बीच रास्ते ब्रेक डाउन नहीं होगी। आइये जानते हैं वो 5 काम जिन्हें करने के बाद आपकी बाइक न सिर्फ बढ़िया चलेगी बल्कि माइलेज भी अच्छी देगी।
टायरों में रखने बराबर हवा
बाइक के टायर्स में उतनी ही हवा रखें जितनी कंपनी द्वारा बताई गई है। हवा कम या ज्यादा होने से भी काफी नुकसान होता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। गर्मी में अगर टायरों में नाइट्रोजन हवा बेहद फायदेमंद साबित होती है।
इंजन ऑयल को जरूर चेक करें
हर सर्विस पर इंजन ऑयल चेंज होता है, लेकिन यह भी कहा जाता है कि अगर आपकी बाइक ज्यादा चलती है तो 2000 से 5000 किलोमीटर के बाद इंजन ऑयल को जरूर चैक करवा लेना चाहिए, कुछ लोग ऐसा नहीं करते जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। अगर इंजन ऑयल काला पड़ गया हो या कम हो गया हो तो इसे बदल लें या टॉप अप करवा लें।
एयर फिल्टर जरूर बदलें
कुछ लोग एयर फिल्टर की न तो सफाई करते हैं बल्की जरूरत पड़ने पर बदलवाते हैं। ऐसा करने से इंजन पर बुरा असर पड़ता है और परफॉरमेंस पर भी खराब असर पड़ता है। इसलिए हर 1500 किलोमीटर से 2000 किलोमीटर पर एयर फिल्टर बदल लेना चाहिए।
कूलेंट की जगह पानी का इस्तेमाल न करें
अगर आपकी बाइक में कूलेंट डलता है तो, इसे समय-समय चेक करते रहे। अक्सर लोग कूलेंट की जगह पानी का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से गाड़ी को काफी नुकसान होता है। इसलिए अगर कूलेंट मात्रा कम हो गई हो तो टॉप-अप कर लेना बेहतर रहता है।
चेन को करें साफ
काफी लोग बाइक की चेन सेट को क्लीन नहीं करते… और ढीली होने पर उसे टाइट भी नहीं करते..अब ऐसे में अक्सर चेन राइड के दौरान टूट जाती है जिसकी वजह से आप बीच रेट में फंस जाते हैं इसलिए समय समय पर चेन को क्लीन और सेट करवा लें .. साथ ही हर 17000-19000 किलोमीटर के आस-पास चेन सेट को बदलवा लें।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines