New Swift Rivals: मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट भारत में लॉन्च हो चुकी है लेकिन इस बार स्विफ्ट निराश करती है। अच्छी माइलेज और फ्रंट को छोड़कर बाकी इस कार में ऐसी कोई खास बात नज़र नहीं आती जिसके चलते इसे ख़रीदा जाए। नई स्विफ्ट की एक्स-शो रूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है। लेकिन यहां हम सिर्फ आपके फायदे की ही बात कर रहे हैं… जिस कीमत में नई स्विफ्ट आती है उससे करीब 49 हजार रुपये सस्ती कई शानदार कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में मौजूद हैं। आइये जानते हैं।
Hyundai EXTER
कीमत: 6.13 लाख रूपये से शुरू
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai EXTER इस समय काफी तेजी से लोगों से घरों में अपनी जगह बना रही है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 6.13 लाख रूपये से शुरू होती। इसमें 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क देता है, यह 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह 19.4 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है।
नई एक्सटर का डिजाइन स्पोर्टी और बोल्ड है। इसका फ्रंट डिजाइन बेहद आकर्षित करता है जबकि लुक में बिलकुल भी दम नहीं है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। Exter को स्विफ्ट से बेहतर ऑप्शन कहा जा सकता है।
Tata Punch
कीमत: 6.12लाख से शुरू
भले ही Tata Punch का डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता हो पर सेफ्टी में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Punch में 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।
यह 20.1 KM/L की माइलेज ऑफर करती है। जबकि CNG मोड पर यह 27.1 km/kg की माइलेज देती है। Punch में Disc ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और ड्यूल एयर बैग्स जैसे फीचर्स सेफ्टी मिलते हैं। फिलहाल यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है क्योकि यह आपको सफ़र के दौरान आपको सुरक्षित रखती है। यह भी नई Swift से काफी अच्छा ऑप्शन है।
Nissan
कीमत: 5.99 लाख से शुरू
भारत में Magnite एक सफल कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसने निसान को उसके खराब समय में संभाला है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Magnite में दो पेट्रोल इंजन मिलते हैं।
इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। जबकि इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। इसमें स्पेस अच्छा है और 5 लोग आसानी से इसमें बैठ सकते हैं।
Renault Kiger
कीमत:5.99 लाख से शुरू
Kiger अपने सेगमेंट की सबस एबोल्ड और स्टाइल कॉम्पैक्ट एसयूवी है। सेफ्टी में इसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। इसमें अच्छा स्पेस मिल जाता है। यह 1 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसमें ज्यादा पावर के लिए 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है जो कि 100PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ये दोनों इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है। स्विफ्ट से यह काफी अच्छा ऑप्शन कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: New Maruti Swift: 6.49 लाख में नई स्विफ्ट हुई लॉन्च, जानें कितना देती है माइलेज
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines