भारत में अब कारों में कई एडवांस्ड फीचर्स आने लगे हैं। जो लोग कार से लम्बी यात्रा करते हैं उनके लिए कारें अब आरामदायक सुविधाओं के साथ आने लगी है। आजकल वेंटिलेटेड सीट काफी ट्रेंड में है। गर्मी में ये सीटें काफी काम आती हैं। तपती गर्मी में कार की सीटें भी काफी गर्म होने लगती है। ऐसे में वेंटिलेटेड सीटें काफी काम आती हैं। यहां हम आपको भारत में मिलने वेंटिलेटेड सीट वाली कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
Kia Sonet
कीमत: 13.59 लाख रुपये(एक्स-शोरूम)
Kia Sonet के HTX+ ट्रिप में आपको वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं। इस ट्रिप में कीमत 13.59 लाख रुपये है। सोनेट में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल है।इसके 1.2-लीटर एनए पेट्रोल के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ आईएमटी या डीसीटी, 1.5 टर्बो डीजल के साथ 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कनवर्टर एटी शामिल है। इसमें एक बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
Tata Curvv Accomplished S
कीमत: 14.87 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
टाटा मोटर्स की कूप-स्टाइल कॉम्पैक्ट SUV कर्व में वैसे तो कई फीचर्स हैं लेकिन Curvv के Accomplished S एडिशन में वेंटिलेटेड सीटें मिलती हैं। इसके साथ ही इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें बढ़िया स्पेस और फीचर्स देखने को मिलते हैं। कर्व में 208 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। सामान रखने के लिए इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। टाटा कर्व पेट्रोल, डीजल और EV में उपलब्ध है।
Skoda Kylaq
कीमत: 7.89 लाख से 14.40 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम)
स्कोडा की Kylaq एक बेहतरीन SUV है। इसमें कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलते है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर के साथ दोनों फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें मिलते हैं। इंजन की बात करें तो स्कोडा कायलाक में 1.0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: अब हर नए टू-व्हीलर के साथ दो ISI हेलमेट देना जरूरी, इन आंकड़ों से समझिए फैसले की वजह
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
8 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
13 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines