Best SUV under 8 Lakh: देश में SUV सेगमेंट तेजी से बड़ा हो रहा है। 6 लाख रुपये से शुरू होने वाले इस सेगमेंट में अब ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि लोग अब हैचबैक और सेडान की जगह कॉम्पैक्ट एसयूवी पर शिफ्ट हो रहे हैं। अगर आप भी एक शानदार और वैल्यू फॉर मनी SUV की तलाश में हैं तो यहां आपको 3 ऐसे मॉडल बता रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
Skoda Kylaq
- कीमत: 7.89 लाख रुपये से शुरू
नई Skdoa Kylaq एक शानदार SUV है। जिसने आते ही बाजार में अपनी पकड़ मजबूत की है। इस इस गाड़ी का डिजाइन फ़्रेश लगता है। इसकी फिट और फिनिश बेहतर है। इंजन की बात करें तो स्कोडा कायलाक में 1.0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5 लोग आसानी बैठ सकते हैं। Kylaq में 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के के लिए इसमें 6 एयरबबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD , 360 डिग्री कैमरा और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं। स्कोडा कायलाक में 189 का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
Mahindra XUV 3XO
- कीमत: 7.49 लाख रुपये से शुरू
महिंद्रा XUV 3XO एक सॉलिड SUV है, जिसे हाल ही में सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इंजन की बात करें तो XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करते हैं।
XUV 3XO के डिजाइन में नयापन देखने को मिलता है। सामने से इसका डिजाइन बोल्ड है, जबकि साइड और पीछे से इसके डिजाइन में प्रीमियम फील मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है। इसकी सभी सीटें आरामदायक हैं और स्पेस आपको इस गाड़ी में काफी बढ़िया मिल जाता है। 5 ओग इसमें आसनी से बैठ सकते हैं और इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं। XUV 3XO की एक्स-शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है।
Nissan Magnite
- कीमत: 5.99 लाख रुपये से शुरू
निसान की नई Magnite एक वैल्यू फॉर मनी कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है। मैग्नाइट का डिजाइन बोल्ड है और इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गये हैं। इसमें इतना ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स, 16-इंच के नये अलॉय व्हील मिलते हैं। इसका केबिन अब ऑल-लेदर ट्रीटमेंट के साथ आता है। इसमें वायरलेस चार्जर की सुविधा मिलती है।
इतना ही नहीं 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। मैग्नाइट में सिंगल -पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं। Nisaan Magnite फेसलिफ्ट की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: कार हो या बाइक अब घर पर ही होगी गाड़ी की धुलाई, ये हाई प्रेशर वॉशर है बड़े काम की चीज
संबंधित खबरें
त्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 hr agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
18 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines